scriptगीता जयंती पर यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, गीता पाठ, प्रवचन और हवन के बाद मंचीय कार्यक्रम आयोजित | Yadav Samaj took out a grand procession on Gita Jayanti, organized sta | Patrika News
धमतरी

गीता जयंती पर यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, गीता पाठ, प्रवचन और हवन के बाद मंचीय कार्यक्रम आयोजित

Dhamtari news : कचहरी चौक में शोभायात्रा में शामिल लोगों का कांग्रेसजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, विजय गोलछा, राजेश ठाकुर, देवेन्द्र जैन, लखन पटेल, आशीष बंगानी, आशुतोष खरे आदि मौजूद रहे।

धमतरीDec 05, 2022 / 03:07 pm

Shiv Singh

गीता जयंती पर यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, गीता पाठ, प्रवचन और हवन के बाद मंचीय कार्यक्रम आयोजित

धमतरी. यादव समाज ने गीता जयंती के अवसर पर शहर मेें शोभायात्रा निकाली, जिसमें यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

धमतरी. Dhamtari news : यादव समाज ने गीता जयंती के अवसर पर शहर मेें शोभायात्रा निकाली, जिसमें यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान शहर में भव्य मंगल कलश शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। ब्याह योग्य युवक-युवतियों ने सामाजिक मंच में आकर अपना परिचय दिया। रविवार को कोसरिया यादव समाज धमतरी नगर इकाई के तत्वावधान में गीता जयंती का आयोजन हुआ। सुबह गीता ग्रंथ पूजन एवं ध्वजारोहण के बाद पुरानी मंडी परिसर से शोभायात्रा निकाली गई।
Dhamtari news : यह सिहावा चौक, घड़ी चौक, सदर बाजार, मठमंदिर, कचहरी चौक होते हुए इतवारी बाजार, पोस्ट आफिस वार्ड होकर आमा तालाब स्थित यादव समाज भवन पहुंची। यहां गीता पाठ, प्रवचन और हवन के बाद मंचीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक रंजना साहू ने कहा कि शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती मनाया जाता है। इस दिन गीता के उपदेशों पर प्रवचन कर भगवान श्रीहरि विष्णु एवं श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि गीता महाभारत के शांति पर्व का एक भाग है। वेदों का सार उपनिषद और उपनिषदों का सार गीता है, इसिलए इसे गीतोपनिषद भी कहते हैं। सर्वयादव समाज के जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि गीता सभी हिन्दू ग्रंथों का निचोड़ और सारतत्व है, इसलिए यह सर्वमान्य हिन्दू धर्मग्रंथ है। गीता के ज्ञान में धर्म के सभी मार्गो को बताया गया है, जिस पर चलकर मनुष्य मोक्ष पा सकता है। घुरऊराम यादव, नारायण सिंह यादव, सत्यवान यादव, बंशीलाल यादव ने कहा कि गीता पर जितने भाष्य, टीका और ग्रंथ लिखे गएहैं, उतने किसी भी धर्मग्रंथ पर नहीं लिए गए है। यह दुनिया की सबसे उत्तम पुस्तक है, जिसमें जीवन की हर समस्या का हल है। उन्होंने सामाजिक एकता और सद्भावना का संदेश दिया।
युवाओं ने दिया परिचय कार्यक्रम में ब्याह योग्य युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। नाम, पता और गोत्र की जानकारी देकर अपनी शिक्षा भी बताया। परिचय सम्मेलन में धमतरी समेत आसपास गांवों से भी युवा पहुंचे थे। कार्यक्रम समाजसेवी नंदकिशोर, बीएल रावत, रामेश्वर, यशवंत, विजय, मदन आदि मौजूद रहे।

Hindi News / Dhamtari / गीता जयंती पर यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, गीता पाठ, प्रवचन और हवन के बाद मंचीय कार्यक्रम आयोजित

ट्रेंडिंग वीडियो