scriptIPL 2025 में आखिर कौन हो सकता है मुंबई इंडियंस का कप्तान, सामने आए ये तीन नाम | Who can be the captain of Mumbai Indians in IPL 2025 | Patrika News
क्रिकेट

IPL 2025 में आखिर कौन हो सकता है मुंबई इंडियंस का कप्तान, सामने आए ये तीन नाम

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा जोरों पर है।

नई दिल्लीOct 05, 2024 / 10:41 pm

satyabrat tripathi

IPL 2025: हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाए जाने के बाद आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को मैदान के अंदर और बाहर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यदि मुंबई इंडियंस इस बार अपना कप्तान बदल दे तो शायद ही किसी क्रिकेट फैंस को हैरानी होगी। यदि यह हुआ तो वह कौन होगा जिसके कंधों पर टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जा सकती है। आइए इस पर डालते हैं नजर.. 

सूर्य कुमार यादव

सूर्यकुमार यादव को शुरू में मुंबई इंडियंस कप्तानी के लिए एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देख रही थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 में टीम का नेतृत्व करने के लिए हार्दिक पंड्या को चुना। अब सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में अनुभव भी हासिल है। इसको देखते हुए फ्रेंचाइजी उन्हें मुंबई इंडियंस की कमान सौंपे तो कोई आश्चर्य वाली बात नहीं होगी। सूर्य कुमार ने भी खुद को इस भूमिका के लिए अपने आपको साबित भी किया है। उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक 10 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है। हालाकि उनका अनुभव अभी नया है, लेकिन यह निश्चित रूप से संकेत देता है कि वह मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की तरह ही सफलता दिला सकते हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने बढ़ते कद के साथ वह निःसंदेह कप्तानी के शीर्ष दावेदार के रूप में उभर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
Ind vs Ban, 1st T20: बांग्लादेश का सरेंडर, भारत से भिड़ंत से पहले सताया इस बात का डर!

जसप्रीत बुमराह

एक और खिलाड़ी है, जो भारत और मुंबई इंडियंस, दोनों के लिए प्रमुख गेंदबाज है। वह कोई और नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह हैं। इस स्टार भारतीय पेसर ने कई बार टीम के नेतृत्व करने की इच्छा जाहिर की है। ऐसे में ध्यान रखने वाली बात यह है कि हार्दिक पंड्या का वर्तमान में मुंबई इंडियंस के साथ एक साल अनुबंध है। अगर हार्दिक मुंबई इंडियन की ओर से रिटेन नहीं किए जाते तो जसप्रीत बुमराह के कप्तान बनाए जाने की संभावना प्रबल हो जाती है।

रोहित शर्मा

क्रिकेट फैंस के बीच मुंबई इंडियंस के संग रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चर्चा जोरों पर है। कई लोगों का मानना है कि यदि फ्रेंचाइजी उन्हें बरकरार नहीं रख सकती तो वह खुद ही टीम से अलग होने का विकल्प चुन सकते हैं। हालाकि फ्रेंचाइजी में यदि पांच बार ट्रॉफी दिलाने वाले रोहित शर्मा की कप्तान के तौर पर वापसी होती है तो मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों के लिए यह खुशी भरा पल होगा, जो हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त किए जाने पर निराश थे। हालाकि यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा और उनकी मौजूदा फ्रेंचाइजी के लिए अब इसको लेकर स्थिति क्या होगी। 

Hindi News / Sports / Cricket News / IPL 2025 में आखिर कौन हो सकता है मुंबई इंडियंस का कप्तान, सामने आए ये तीन नाम

ट्रेंडिंग वीडियो