टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स के नाम सर्वाधिक छक्के
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज बेन स्टोक्स के नाम हैं। अब तक उनके नाम 106 टेस्ट मैचों की 192 पारियों में कुल 131 छक्के हैं। न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम इस मामले में 107 छक्के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कीवी बल्लेबाज ने 101 टेस्ट मैचों की 176 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 96 मैचों की 137 पारियों के साथ 100 छक्के लगाए हैं। उनके अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के 103 मैचों 182 पारियों में 98 छक्के के साथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आलराउंडर जैक्स कैलिस 166 मैचों की 280 पारियों में 97 छक्के के साथ पांचवें स्थान पर हैं।टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर
वीरेंद्र सहवाग— 104 टेस्ट मैच की 180 पारी—- 91 छक्केरोहित शर्मा —– 62* टेस्ट मैच की 107 पारी—- 88 छक्के
एमएस धोनी —- 90 टेस्ट मैच की 144 पारी—– 78 छक्के
सचिन तेंदुलकर–200 टेस्ट मैच की 329 पारी—- 69 छक्के
रवींद्र जडेजा —75* टेस्ट मैच की 108 पारी —– 66 छक्के