scriptIND vs NZ: वीरेंद्र सहवाग का टूटा रिकॉर्ड, कोहली-रोहित ने नहीं बल्कि इस खिलाड़ी ने किया यह कमाल | tim southee break virender sehwag test match sixes record during India vs New Zealand 1st Test at Bengaluru | Patrika News
क्रिकेट

IND vs NZ: वीरेंद्र सहवाग का टूटा रिकॉर्ड, कोहली-रोहित ने नहीं बल्कि इस खिलाड़ी ने किया यह कमाल

India vs New Zealand के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पूर्व कीवी कप्तान टिम साउदी ने भारत के धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

नई दिल्लीOct 18, 2024 / 05:30 pm

satyabrat tripathi

India vs New Zealand, 1st Test at Bengaluru: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहली पारी में महज 46 रनों पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने 402 रनों का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने जहां अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा वहीं, निचले क्रम में टिम साउदी ने शानदार अर्द्धशतक (65) ठोका।
पूर्व कीवी कप्तान टिम साउदी ने इस पारी के दौरान 73 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 4 छक्के लगाए। इस पारी के साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब टिम साउदी के नाम 103 टेस्ट मैच की 148 पारियों में 93 छक्के हो गए हैं। अब वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के नाम 104 मैचों की 180 पारियों में 91 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। सहवाग इस मामले में 7वें नंबर पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स के नाम सर्वाधिक छक्के

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज बेन स्टोक्स के नाम हैं। अब तक उनके नाम 106 टेस्ट मैचों की 192 पारियों में कुल 131 छक्के हैं। न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम इस मामले में 107 छक्के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कीवी बल्लेबाज ने 101 टेस्ट मैचों की 176 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 96 मैचों की 137 पारियों के साथ 100 छक्के लगाए हैं। उनके अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के 103 मैचों 182 पारियों में 98 छक्के के साथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आलराउंडर जैक्स कैलिस 166 मैचों की 280 पारियों में 97 छक्के के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर

वीरेंद्र सहवाग— 104 टेस्ट मैच की 180 पारी—- 91 छक्के
रोहित शर्मा —– 62* टेस्ट मैच की 107 पारी—- 88 छक्के
एमएस धोनी —- 90 टेस्ट मैच की 144 पारी—– 78 छक्के
सचिन तेंदुलकर–200 टेस्ट मैच की 329 पारी—- 69 छक्के
रवींद्र जडेजा —75* टेस्ट मैच की 108 पारी —– 66 छक्के

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs NZ: वीरेंद्र सहवाग का टूटा रिकॉर्ड, कोहली-रोहित ने नहीं बल्कि इस खिलाड़ी ने किया यह कमाल

ट्रेंडिंग वीडियो