scriptIND vs SL: रियान पराग की खतरनाक गेंदबाजी, श्रीलंका ने भारत को दिया 249 रनों का लक्ष्य, अविष्का फर्नांडो शतक से चूके | Riyan parag took three wicket srilanka gave india 249 runs target to india Avishka Fernando missed hundred | Patrika News
क्रिकेट

IND vs SL: रियान पराग की खतरनाक गेंदबाजी, श्रीलंका ने भारत को दिया 249 रनों का लक्ष्य, अविष्का फर्नांडो शतक से चूके

श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 248 रन बनाए। श्रीलंका के लिए फर्नांडो ने अर्धशतक लगाते हुए 102 गेंद पर 96 रन बनाए। भारत के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले रियान पराग ने 9 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट झटके।

नई दिल्लीAug 07, 2024 / 06:03 pm

Siddharth Rai

India vs Srilanka, 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुक़ाबला कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो की बेहतरीन पारी की मदद से भारत के सामने 249 रनों का लक्ष्य रखा है। यह इस सीरीज में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 248 रन बनाए। श्रीलंका के लिए फर्नांडो ने अर्धशतक लगाते हुए 102 गेंद पर 9 चौके और दो छक्के की मदद से 96 रन बनाए। वहीं उनके जोड़ीदार पथुम निसांका ने 65 गेंद पर दो छक्के और पांच चौके की मदद से 45 रन बनाए। निसांका अर्धशतक और फर्नांडो शतक से चूक गए।
इन दोनों के अलावा विकेट कीपर कुसल मेंडिस ने 82 गेंद पर चार चौके की मदद से 59 रनों की पारी खेली। वहीं अंत में कामिन्दु मेंडिस ने 19 गेंद पर नाबाद 23 रन की पारी खेल श्रीलंका को 250 के करीब पहुंचाया। अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। भारत के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले रियान पराग ने 9 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने क – एक विकेट हासिल किया।
भारत के लिए इस स्कोर को चेज़ करना आसान नहीं होगा। अगर टीम को इस सीरीज को ड्रा करना है तो यह मैच हर हाल में जीतना होगा। इस सीरीज का पहला मुक़ाबला टाई हुआ था। वहीं श्रीलंका ने दूसरे मुक़ाबले में भारत को 32 रनों से हराया था।

Hindi News/ Sports / Cricket News / IND vs SL: रियान पराग की खतरनाक गेंदबाजी, श्रीलंका ने भारत को दिया 249 रनों का लक्ष्य, अविष्का फर्नांडो शतक से चूके

ट्रेंडिंग वीडियो