न्यूजीलैंड ने इस मैच में पकड़ बना ली है और अब जीत की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में भारत को हार से सिर्फ बेंगलुरु का मौसम ही बचा सकता है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश के चलते धुल गया था और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक तेज़ बारिश का अलर्ट भी जारी किया था। हालांकि मैच के दूसरे दिन बारिश नहीं हुई, लेकिन क्या तीसरे दिन का खेल हो पाएगा? आइए जानते हैं इस खबर के माध्यम से।
तीसरे दिन के मौसम का हाल –
बेंगलुरु में इस समय ऑरेंज अलर्ट जारी है और शुक्रवार यानि 18 अक्टूबर को तेज बारिश की संभावना है। आज यहां फिर से ओवरकास्ट कंडीशन रहेंगी और बादल छाए रहेंगे। आज यहां बारिश की आशंका 67 प्रतिशत तक रहेगी। शुक्रवार को बेंगलुरु का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं हवाएं 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।