अभिषेक ने इस मैच में मात्र 47 गेंद पर आठ छक्के और सात चौके की मदद से 100 रन बनाए। पिछले मैच में वह शून्य पर आउट हुए थे। शर्मा ने गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी निभाई।
अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय
21 वर्ष 279 दिन – यशस्वी जायसवाल vs नेपाल, 2023
23 वर्ष 146 दिन – शुभमन गिल vs न्यूजीलैंड, 2023
23 वर्ष 156 दिन – सुरेश रैना vs दक्षिण अफ्रीका, 2010
23 वर्ष 307 दिन – अभिषेक शर्मा vs जिम्बाब्वे, 2024*
अभिषेक का अंतरराष्ट्रिय टी20 में यह पहला शतक है। इसी के साथ वे अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत की ओर से शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋतुराज गायकवाड़, यशसवी जायसवाल और शुभमान गिल ऐसा कर चुके हैं। भारत के लिए अंतरराष्ट्रिय टी20 में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया यह 18वां शतक है।
2 – अभिषेक शर्मा*
3 – दीपक हुड्डा
4 – केएल राहुल
अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भारत के लिए सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
35 – रोहित शर्मा vs श्रीलंका, इंदौर, 2017
45 – सूर्यकुमार यादव vs श्रीलंका, राजकोट, 2023
46 – केएल राहुल vs वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016
46 – अभिषेक शर्मा vs जिम्बाब्वे, हरारे, 2024*
भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे ज्यादा शतक पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने जड़े हैं। रोहित ने अपने करियर में पांच टी20 शतक लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में चार शतक के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों के अलावा केएल राहुल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में दो शतक लगाए हैं। वहीं रैना, कोहली, हुड्डा, जायसवाल, गायकवाड़ और गिल ने एक – एक शतक लगाया है।