scriptराज्य मंत्री ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश | Bundi News, Bundi Rajasthan News, Memorandum, Problems, Solution, Rura | Patrika News
बूंदी

राज्य मंत्री ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

राज्य मंत्री अशोक चांदना ने हिण्डोली पालबाग में कार्यकर्ताओं से बात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने कहा कि हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के काम होंगे।

बूंदीAug 17, 2021 / 06:05 pm

Narendra Agarwal

राज्य मंत्री ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

राज्य मंत्री ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

हिण्डोली. राज्य मंत्री अशोक चांदना ने हिण्डोली पालबाग में कार्यकर्ताओं से बात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने कहा कि हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के काम होंगे। साथ में विकास के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान अधिकांश आवेदन स्थानांतरण के, उसके बाद बिजली, सडक़, मनरेगा, पेयजल की समस्याएं बताई।
वहीं ग्राम सावंतगढ़ में अधूरे सडक़ की कार्य को पूर्ण करने के लिए राज्यमंत्री ने निर्देश दिए। कांग्रेस नेता देवकरण गुर्जर व सुरेश शर्मा ने हाइवे से टरडक्या सडक़ का निर्माण जल्द करवाने की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष हनुमान व्यास ने हिण्डोली में श्रम विभाग का कार्यालय खोलने को कहा। ग्राम सुखपुरा व दलेलपुरा के ग्रामीणों ने भी समस्याएं बताई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला उप प्रमुख बंसीलाल मीणा भी मौजूद रहे।

सैनिक शैतान सिंह का किया सम्मान
हिण्डोली. टोकड़ा निवासी सेना में नायक पद पर जम्मू कश्मीर में तैनात जवान शैतान सिंह मीणा को वीरता पुरस्कार सेना मैडल से नवाजे जाने की घोषणा पर राज्यमंत्री ने सैनिक का पालबाग पर सम्मान किया।

Hindi News / Bundi / राज्य मंत्री ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

ट्रेंडिंग वीडियो