scriptबॉलीवुड में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, सेलेब्स ने फैन्स को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं | Ganesh chaturthi 22 august 2020 news, amitabh bachchan, kangna, kajol | Patrika News
बॉलीवुड

बॉलीवुड में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, सेलेब्स ने फैन्स को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

बॉलीवुड में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, सेलेब्स ने फैन्स को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Aug 22, 2020 / 08:16 pm

Subodh Tripathi

अमिताभ बच्चन के लिए मथुरा के श्रीगिरिराज मंदिर में छप्पन भोग लगा मांगी मन्नत

अमिताभ बच्चन के लिए मथुरा के श्रीगिरिराज मंदिर में छप्पन भोग लगा मांगी मन्नत

बॉलीवुड में 11 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत शनिवार को गणपति बप्पा की स्थापना के साथ हुई ।सेलेब्स ने अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है। इस बार कोरोना महामारी के कारण मुम्बई सहित अन्य स्थानों पर भले ही सार्वजनिक गणेश पांडाल नहीं नजर आएंगे। लेकिन तमाम कलाकारों सहित अन्य बड़े एतिहात के साथ गणपति बप्पा को अपने घरों में लेकर आए हैं।
महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर पिछले साल के थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “गणपति बप्पा मोरिया” , बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने गणेश चतुर्थी की फैन्स को शुभकामनाएं दी है। अजय देवगन ने गणपति उत्सव का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भी नजर आ रहे हैं। इसी के साथ विवेक ओबरॉय, काजोल, हेमा मालिनी, शिल्पा शेट्टी, नितिन मुकेश, कुणाल खेमू ,माधुरी दीक्षित, काम्या पंजाबी आदि ने भी फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने गणपति बप्पा के साथ सोशल मीडिया पर अपने फोटो भी शेयर किए हैं। इसी के साथ एक्टर और होस्ट मनीष पाल की बेटी ने मिट्टी के गणेश जी बनाए हैं। शिल्पा शेट्टी भी गणपति बप्पा को एतिहात बरतते हुए घर लेकर आई है। इस दौरान वह मुंह पर मास्क और हाथ में ग्लव्स पहने हुए थी।
https://twitter.com/hashtag/HappyGaneshChaturthi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1297002578773815297?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/dreamgirlhema/status/1297007114682920960?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/iamkamyapunjabi/status/1296703901928849409?ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News / Entertainment / Bollywood / बॉलीवुड में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, सेलेब्स ने फैन्स को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

ट्रेंडिंग वीडियो