scriptदीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को चेताया, अगर प्यार में दिया धोखा तो वो क्या करेंगी उन्होंने बताया | Deepika Padukone warns Ranveer Singh before cheating in love | Patrika News
बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को चेताया, अगर प्यार में दिया धोखा तो वो क्या करेंगी उन्होंने बताया

इन दिनों दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, इसी बीच उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान पति रणवीर सिंह को चेतावनी दे दी।

Feb 04, 2022 / 03:01 pm

Archana Keshri

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को चेताया, अगर प्यार में दिया धोखा तो वो क्या करेंगी उन्होंने बताया

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को चेताया, अगर प्यार में दिया धोखा तो वो क्या करेंगी उन्होंने बताया

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह अपना शादीशुद जीवन अच्छे से बिता रहे हैं। रणवीर सिंह भी अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं। दीपिका ने भी इस सच्चे प्यार को पाने के लिए बहुत इंतजार किया है। इससे पहले उन्हें प्यार में खूब धोखे खाए हैं, जिसकी वजह से वो डिप्रेशन का शिकार भी हो चुकीं हैं। मगर अब अगर रणवीर ने उन्हें धोखा देने की कोशिश की तो वो क्या करेंगी इस सवाल पर उन्होंने शानदार जवाब देकर रणवीर सिंह को पहले ही चेतावनी दे दी है। चलिए जानते हैं कि वो क्या काम करेंगी अगर रणवीर उन्हें धोखा देते हैं।
दीपिका पादुकोण के स्टाइल और चार्म पर लड़के और लड़किया दोनों ही फिदा होते हैं। शादी के बाद भी उनकी फैन फोलोइंग कम नहीं हुई है। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘ओम शांति ओंम’ से की थी, तब से लेकर अब तक वो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अवार्ड फंक्शन से लेकर ब्रेकअप और डिप्रेशन से जूझने तक की स्टोरी उनकी हम सबके सामने आ चुकी है। इन वजहों से वो काफी चर्चा में भी रही हैं। अपने करियर के शुरुआत में दीपिका को रणबीर कपुर के साथ प्यार हो गया था। दोनों कई दिनों तक रिलेशनशिप में भी रहे थे। लेकिन जब दीपिका को इस प्यार में धोखा मिला तो वो पूरी तरह से टूट गई थीं। फिर वो डिप्रेशन की मार भी झेल चुकी हैं।

अब की बात करें तो दीपिका अपने शादीशुदा जिंदगी से काफी खुश हैं, वो रणवीर सिंह के साथ खुशहाल और सुखी जीवन व्यतीत कर रही हैं। अब वो अपने जिंदगी में किसी भी फैसले पर कदम फूक-फूक बढ़ाती हैं। इसी बीच उनसे एक इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि अगर आपको पता चले की आपका पार्टनर आपको चीट कर रहा है तो आप कैसे रिएक्ट करेंगी? इसके जवाब में दीपिका ने जो कहा वो शायद रणवीर और आपके होश उड़ा दे।

यह भी पढ़ें

वैलेंटाइंस डे पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल नहीं रहेंगे साथ, सलमान खान हैं इसकी वजह! जानिए क्या है पूरी बात

ranveer_singh.jpg

इंटरव्यू के दौरान रिश्ते में दिए धोखे पर बात करते हुए दीपिका ने कहा, “यह मेरे लिए डील-ब्रेकर होगा। मुझे ऐसा लगता है कि ‘ओह इट्स ए डील-ब्रेकर फॉर मी’ जैसा सीधा जवाब देना और इस बात को स्वीकार करना बहुत मुश्किल होगा। ये चीजे काफी मायने रखती हैं कि ‘वह रिश्ता आपके लिए कितना मायने रखता है,’ ‘दोनों लोग उस रिश्ते पर काम करने के लिए तैयार हैं या नहीं,’ ‘क्या यह एक गलती थी’, या ये उनकी एक आदत बन चुकी है’, मुझे लगता है बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनपर ध्यान दिया जाता है। लोग अक्सर गलती करते हैं। उसके पीछे हजारों रीजन हो सकते हैं। इस सोसाइटी में चीटिंग को एक बुरी चीज समझा जाता है। पर अगर कोई उस शख्स की जगह खुद को रखता है तब उसे समझ आता है उसने जो किया क्यों किया। मैं इस बात को ठीक समझती हूं, नहीं मैं इसके बिल्कुल खिलाफ हूं।”

बात करें दीपिका के वर्क फ्रंट की तो वो शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गहराइयां’ में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा धैर्य करवा के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म में दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह और राजत कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में काम करते दिखेंगे। यह फिल्म 11 फरवरी, 2022 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म में दीपिका काफी बोल्ड अवतार दिखने वाली हैं, वह सिद्धांत के साथ कई इंटिमेट सीन दी हैं, जिसकी एक झलक फिल्म के टाइटल ट्रैक वीडियो में देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें

अल्लू अर्जुन ने ट्विटर पर रजनीकांत को पछाड़ा, फैंस बोले – ‘ये तो सच में फ्लावर से फायर हो गया हीरो हमारा’

Hindi News / Entertainment / Bollywood / दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को चेताया, अगर प्यार में दिया धोखा तो वो क्या करेंगी उन्होंने बताया

ट्रेंडिंग वीडियो