फिल्मों और ब्रांड्स से भरपूर कमाई
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। ‘पद्मावत’ फिल्म के बाद से दीपिका एक फिल्म के 11 से 12 करोड़ चार्ज करती हैं। इसके अलावा दीपिका कई मशहूर ब्रांड्स की ब्रांड एम्बेसेडर हैं। एक ब्रांड को टीवी पर प्रमोट करने के वह 4 से 5 करोड़ लेती हैं। इन ब्रांड्स में गो आईबीबो, लॉरियल सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।
दीपिका को है कारों का शौक
दीपिका पादुकोण को हमेशा से कारों का शौक रहा है। उनके पास इस वक्त रेंजर रोवर, ऑडी क्यू 7 (93.35 लाख), ऑडी क्यू 8 (1 करोड़ 56 लाख), मर्सिडीज मेबेक (1 करोड़ 68 लाख) और बीएमडब्लू (64 लाख) जैसी बड़ी कारें हैं। दीपिका की कारों की कुल कमाई देखें तो वो 5 करोड़ के लगभग है।
लाखों-करोड़ों के कपड़े और बैग्स
दीपिका पादुकोण अपनी स्टाइलिंग को लेकर भी काफी कॅान्शियस रहती हैं। उनके पास लाखों के हैण्ड बैग्स हैं। इसमें Hermes Birkin Bag (8 लाख), Chanel Boy Flap Bag (3.5 लाख) शामिल हैं। इसके अलावा दीपिका के पास कई ऐसी ड्रेसेस हैं जिनकी कीमत 3 से 5 करोड़ हैं। इसमें Vintage Check Trench Coat (1.75 लाख) भी शामिल है। दीपिका को घड़ियों का भी शौक है। उनके पासTissot Classic Prince Diamonds Rose Gold (8 लाख) की सबसे महंगी घड़ी है।
दीपिका की प्राॅपर्टी
दीपिका की कुल प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास दो अपार्टमेंट हैं। 2007 में दीपिका ने पाली हिल, बांद्रा में 7 करोड़ का फ्लैट खारीदा था। इस वक्त वो फ्लैट उन्होंने किराए पर दे रखा है। इस फ्लैट के महीने का किराया 5 लाख है। दीपिका का दूसरा फ्लैट ब्यूमोंटे टॉवर मैं है। शादी के बाद दीपिका और रणवीर यहीं शिफ्ट होने का मन बना रहे हैं। इस 4 BHK फ्लैट की कीमत करीब 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
सभी चीजे मिलाकर दीपिका की नेट वर्थ करीब 150 करोड़ है। फोर्ब्स के मुताबित दीपिका ने 2017 में करीब 70 करोड़ की कमाई की थी।