scriptआखिर ऐसा क्या हुआ जो दीपिका को ‘नशेड़ी’ कह रहे हैं लोग, यहां जानें सच्चाई | Deepika padukone got trolled over her look in Ranbir kapoor Bday party | Patrika News
बॉलीवुड

आखिर ऐसा क्या हुआ जो दीपिका को ‘नशेड़ी’ कह रहे हैं लोग, यहां जानें सच्चाई

एक यूजर ने लिखा,’नशेड़ी लुक’। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘फुल शराबी।’

Sep 29, 2019 / 12:47 pm

Mahendra Yadav

deepika padukone

deepika padukone

एक समय रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के अफेयर के चर्चे आम थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बावजूद दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं। इस शनिवार यानी 28 सितंबर को रणबीर ने अपना 37वां बर्थडे मनाया। शुक्रवार रात को रणबीर ने बर्थडे पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। इनमें दीपिका भी शामिल थीं। इस पार्टी के दौरान की दीपिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों की वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।

 

आखिर ऐसा क्या हुआ जो दीपिका को 'नशेड़ी' कह रहे हैं लोग, यहां जानें सच्चाई
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दीपिका कार में बैठी हैं और उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहनी है। इस लुक में वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। कार में बैठी हुई दीपिका कैमरे की तरफ देखकर वेव कर रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की आंखें मदहोश नजर आ रही हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स उनकी तस्वीरों पर तरह—तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

 

आखिर ऐसा क्या हुआ जो दीपिका को 'नशेड़ी' कह रहे हैं लोग, यहां जानें सच्चाई

एक यूजर ने लिखा,’नशेड़ी लुक’। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘फुल शराबी।’ बता दें कि इन दिनों दीपिका अपनी आगामी फिल्म ‘छपाक’ में व्यस्त हैं। इसके साथ ही खबरें हैं कि दीपिका और रणबीर की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएगी। ये दोनों लव रंजन की आगामी फिल्म में रोमांस करते दिखेंगे।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / आखिर ऐसा क्या हुआ जो दीपिका को ‘नशेड़ी’ कह रहे हैं लोग, यहां जानें सच्चाई

ट्रेंडिंग वीडियो