scriptअर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को प्यारी Kiss के साथ दी जन्मदिन की बधाई, स्टार्स ने कहा- बेस्ट | Arjun kapoor kiss malaika arora share photo on her 46 birthday | Patrika News
बॉलीवुड

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को प्यारी Kiss के साथ दी जन्मदिन की बधाई, स्टार्स ने कहा- बेस्ट

अर्जुन कपूर ने मलाइका को किस कर बर्थडे विश किया
इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर दिया हार्ट इमोजी
बॉलीवुड स्टार्स ने लगाई कमेंट्स की झड़ी

Oct 23, 2019 / 06:14 pm

Priya Singh

img_8770.jpeg

नई दिल्ली | बॉलीवुड की मुन्नी यानी मलाइका अरोड़ा का अपना 46वां बर्थडे मना रही हैं। मंगलवार रात उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। मलाइका की इस बर्थडे पार्टी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी के अलावा सबसे खास अर्जुन कपूर भी नजर आए थे। अब अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर मलाइका के साथ बहुत ही प्यारी फोटो पोस्ट की है। फैंस को ये फोटो काफी पसंद आ रही है।

View this post on Instagram

♥️

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

अर्जुन कपूर ने मलाइका के जन्मदिन पर उनको खास तरह से बधाई दी है। इस फोटो में वो मलाइका को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस फोटो के साथ लोकेशन भी शेयर की है जो इटली की है। याद हो अर्जुन और मलाइका कुछ दिन पहले वेकेशन पर गए थे शायद ये तभी की फोटो है। अर्जुन ने फोटो के साथ कोई कैप्शन लिखने के बजाए हार्ट वाला इमोजी बनाया है। इससे साफ जाहिर है कि अर्जुन ने मलाइका के साथ अब अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

मलाइका अरोड़ा ने 6 साल बाद अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। हर बार वो इसे सिंपल तरीके से ही मनाती हैं। इस बार मलाइका के बर्थडे पर बॉलीवुड के कई सितारें नजर आए। साथ ही अर्जुन ने जन्मदिन पर पहुंचकर खूब डांस और मस्ती की। पार्टी के खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। बता दें पिछले 6 सालों में मलाइका ने इस तरह अपना बर्थडे नहीं मनाया। मलाइका ने बताया कि पिछले कुछ सालों में ये पहला मौका है जब वो मुंबई में हैं। इसलिए उन्होंने अपने जन्मदिन को परिवार और दोस्तों के साथ मनाना जरुरी समझा। मलाइका ने ये पार्टी मुंबई के एक 5 स्‍टार होटल में रखी थी। जंहा बर्थडे बैश में करण जौहर से लेकर अक्षय कुमार सब शामिल हुए।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को प्यारी Kiss के साथ दी जन्मदिन की बधाई, स्टार्स ने कहा- बेस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो