scriptअनुष्का शर्मा की पति विराट के साथ प्यार भरी तस्वीरें हुआ वायरल, फैंस ने कहा बेस्ट कपल | Anushka sharma shares beautiful pictures with virat kohli | Patrika News
बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा की पति विराट के साथ प्यार भरी तस्वीरें हुआ वायरल, फैंस ने कहा बेस्ट कपल

अनुष्का ने विराट के साथ फोटोज की शेयर
फैंस को फोटोज आई पसंद
ऑफ-शोल्डर रेड कलर के टॉप में अनुष्का दिखीं खूबसूरत

Nov 02, 2019 / 06:02 pm

Priya Singh

eisgjqwwoaaxuhl.jpg

नई दिल्ली | अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। वो अक्सर फैंस के बीच अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अनुष्का की पति विराट संग कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अनुष्का ने अपने ट्विटर पर फोटोज शेयर किए हैं। इस तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

https://twitter.com/AnushkaSharma/status/1190224158585544704?ref_src=twsrc%5Etfw

अनुष्का शर्मा ने जो फोटोज शेयर किए हैं वो रेड कलर की लाइट में लिए गए हैं जिस वजह से फोटोज की खूबसूरती अलग ही नजर आ रही है। फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा- एक रौशनी है जो कभी जाती नहीं। इन फोटोज में अनुष्का ने विराट को गले लगाया हुआ है और वो काफी तेज हंस रही हैं। ऑफ-शोल्डर रेड कलर के टॉप में अनुष्का बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

https://twitter.com/AnushkaSharma/status/1189878105541754880?ref_src=twsrc%5Etfw

हाल ही में अनुष्का ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने सालों से उनपर लगते रहे आरोपों का ब्यौरा लिखा था। इस पर अनुष्का के पक्ष में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उतर कर आए थे। रणवीर सिंह से लेकर परिणीति चोपड़ा जैसे सितारों ने उन्हें सपोर्ट किया। बता दें वर्ल्ड कप के दौरान सिलेक्टरों के उन्हें चाय पिलाने का काम करने के आरोप लगा था जिसका जवाब अब अनुष्का ने दे दिया है। अनुष्का पर ये आरोप पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर ने लगाया था।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / अनुष्का शर्मा की पति विराट के साथ प्यार भरी तस्वीरें हुआ वायरल, फैंस ने कहा बेस्ट कपल

ट्रेंडिंग वीडियो