scriptबीजापुर के अस्पताल में बड़ी लापरवाही.. मर्चुरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने जमकर मचाया हंगामा | Rats gnawed on the dead body kept in the mortuary of the hospital | Patrika News
बीजापुर

बीजापुर के अस्पताल में बड़ी लापरवाही.. मर्चुरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने जमकर मचाया हंगामा

CG News : बीजापुर के जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखे एक शव को चूहों ने कुतर दिया है।

बीजापुरOct 05, 2023 / 03:45 pm

Kanakdurga jha

मर्चुरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा

मर्चुरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा

बीजापुर/ जगदलपुर। CG News : बीजापुर के जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखे एक शव को चूहों ने कुतर दिया है। जिसके बाद बवाल मच गया है। शव की ऐसी स्थिति पर परिजन बेहद नाराज है, उन्होंने इसके लिए सीधे अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।
यह भी पढ़ें : CG Politics : कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे BJP नेता नारायण चंदेल, बोले – अपनी जिम्मेदारी से मुंह चुरा रहे

इधर प्रबंधन ने एक वार्ड ब्वाय पर कार्रवाई कर खुद को घटना से परे रख दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर के एक व्यापारी दिलीप चांडक की माता सरस्वती चांडक का सोमवार को निधन हो गया था। अंतिम संस्कार अगले दिन होना था।
यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : कम्युनिस्ट पार्टी ने जारी की 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम, देखें लिस्ट

इसके लिए शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया था। मंगलवार सुबह जब परिजन शव लेने अस्पताल पहुंचे तो शव की हालत क्षत-विक्षत थी। परिजनों द्वारा हल्ला मचाने पर अस्पताल स्टाफ वहां पहुंचा। जांच करने पर पाया गया कि इस मर्चुरी का डीप फ्रीजर बन्द था। जिससे चूहे यहां चूहों का आना-जाना था। इन्हीं चूहों ने रात भर में शव को कुतर डाला।
यह भी पढ़ें : राज्य सरकार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का हमला, बोले – बस्तर में कांग्रेस ने जो किया वो दुर्भाग्यजनक

एयर पाइप कुतर कर घुसे चूहे

अस्पताल के सिविज सर्जन डॉ यशवंत ध्रुव ने बताया कि अस्पताल में शव रखने के लिए 9 कैबिन हैं पर जिस कैबिन में शव रखा गया था उसके एयर पाइप को चूहे कुतर कर उसके अंदर चले गए थे। इस मामले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा कि कहा की पूरी जानकारी मिलने के बाद वार्ड ब्वाय को तत्काल सेवा से निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मर्चुरी में दो फ्रीजर हैं। इनमें से एक फ्रीजर खराब होने की वजह से उपयोग में नहीं आ रहा था। अस्पताल प्रबंधन को भी इसकी जानकारी थी। इधर जब सरस्वती चांडक का शव आया तो वार्ड ब्वाय ने परिजन के साथ उसके खराब वाले फ्रीजर में रखवा दिया।

Hindi News/ Bijapur / बीजापुर के अस्पताल में बड़ी लापरवाही.. मर्चुरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने जमकर मचाया हंगामा

ट्रेंडिंग वीडियो