scriptGood News: एमपी को मिलेगी एक और वंदे भारत! उज्जैन-दिल्ली स्लीपर ट्रेन का प्रस्ताव | Ujjain to Delhi overnight Vande Bharat sleeper train Proposal for Railway Minister | Patrika News
भोपाल

Good News: एमपी को मिलेगी एक और वंदे भारत! उज्जैन-दिल्ली स्लीपर ट्रेन का प्रस्ताव

Vande Bharat sleeper train: मध्यप्रदेश को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद बन गई है…। सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही फैसला हो जाएगा…।

भोपालAug 31, 2024 / 12:26 pm

deepak deewan

Ujjain to Delhi overnight Vande Bharat sleeper train Proposal for Railway Minister

Ujjain to Delhi overnight Vande Bharat sleeper train Proposal for Railway Minister

Vande Bharat sleeper train: सब कुछ ठीकठाक रहा तो एमपी को जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन मिल सकती है। इस वंदेभारत स्लीपर ट्रेन के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्ताव पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (union railway minister ashwini vaishnaw) ने अनुकूल रुख अपनाते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
मध्यप्रदेश की धार्मिक राजधानी महाकाल की नगरी उज्जैन जाना-आना जल्द ही और सुगम हो जाएगा। यहां से दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव है। उज्जैन दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संबंध में प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की।
यह भी पढ़ें : लाड़लियों के लिए पक्का बंदोबस्त, बहनों को 6 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (dr mohan yadav) ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उज्जैन और दिल्ली के बीच वंदे-भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की जरूरत जताते हुए इसे जल्द चालू करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेल मंत्री को बताया कि इस मार्ग पर ओवरनाइट स्लीपर ट्रेन चलाना बहुत आवश्यक है।
डॉ. मोहन यादव ने रेल मंत्री को बताया कि ओवरनाइट वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले तीर्थ-यात्रियों को महाकाल दर्शन में खासी सुविधा हो जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से एमपी में खनिज और उर्वरक की ढुलाई सुगम बनाने के लिए रेलवे सिडिंग्स की शीघ्र स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Hindi News/ Bhopal / Good News: एमपी को मिलेगी एक और वंदे भारत! उज्जैन-दिल्ली स्लीपर ट्रेन का प्रस्ताव

ट्रेंडिंग वीडियो