scriptएमपीपीएससी ने किया असिस्टेंट प्रोफेसर्स भर्ती परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस में बदलाव, जानिए अब किस तरह होगी परीक्षा | mppsc changed syllabus of asst professor exam | Patrika News
भोपाल

एमपीपीएससी ने किया असिस्टेंट प्रोफेसर्स भर्ती परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस में बदलाव, जानिए अब किस तरह होगी परीक्षा

अगस्त में होगी असिस्टेंट प्रोफेसर के 1669 पदों के लिए भर्ती परीक्षा, अब मप्र के इतिहास, संस्कृति एवं साहित्य के प्रश्न भी पूछे जाएंगे

भोपालApr 23, 2023 / 01:11 am

सुनील मिश्रा

Mumbai 9th Student Suicide exam

मुंबई में नकल करते पकड़े जाने पर छात्रा ने किया सुसाइड I प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 के परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस में बदलाव किया है। पहले पेपर के सिलेबस में 5 यूनिट हैं। इसमें 3 यूनिट मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान पर आधारित रखी हैं। इनमें मप्र का इतिहास, संस्कृति एवं साहित्य मप्र का भूगोल, मप्र की राजनीति एवं अर्थशास्त्र को शामिल किया है। करीब 1669 पदों पर भर्ती होगी। इससे पहले 2017 में भर्ती की गई थी।
पहले होता था एक, अब देना होंगे दो पेपर

असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए पहले सिर्फ 400 अंक का एक ही पेपर होता था। इस बार इंटरव्यू सहित पूरी चयन प्रक्रिया कुल 900 अंक की होगी। इसमें पहला पेपर 200 अंक एवं दूसरा पेपर 600 अंक का होगा। वहीं 100 अंक का इंटरव्यू होगा। पहला पेपर मध्यप्रदेश राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर के आधारभूत ज्ञान पर आधारित होगा।
पहले पेपर में 200 अंक के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा एक घंटे की होगी। जबकि दूसरा पेपर संबंधित विषय का होगा। इसमें 600 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसे हल करने 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
पहले पेपर की 3 यूनिट एमपी बेस्ड

पहले पेपर के सिलेबस में 5 यूनिट हैं। इसमें 3 यूनिट मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान पर आधारित रखी हैं। इनमें मप्र का इतिहास, संस्कृति एवं साहित्य, मप्र का भूगोल, मप्र की राजनीति एवं अर्थशास्त्र है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं मप्र की समसामयिक घटनाएं हैं।
31 जुलाई तक करें आवेदन

उच्च शिक्षा विभाग के सरकारी कॉलेजों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की 36 विषयों में 1669 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्न पर आधारित होगी।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ

छात्र सबसे पहले ठीक से सिलेबस देख लें और किस यूनिट को कितने अंक दिए गए हैं ये सब देखकर प्रायॉरिटी सेट करें और उसी हिसाब से तैयारी करें। अंक के आधार पर यूनिट को प्रिफरेंस दें। अपनी स्ट्रेंथ और वीकनेस के हिसाब से ये भी तय करें कि किस हिस्से को कितना समय देना है।
– प्रोफेसर आनंद शर्मा, मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय भोपाल

Hindi News / Bhopal / एमपीपीएससी ने किया असिस्टेंट प्रोफेसर्स भर्ती परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस में बदलाव, जानिए अब किस तरह होगी परीक्षा

ट्रेंडिंग वीडियो