script22 जनवरी को ये राज्य मनाएगा दिवाली, जमकर होगी आतिशबाजी, हर घर सजेगी रंगोली, बड़ी तैयारियां शुरु | mp will celebrate Diwali on 22 January there will huge fireworks every house decorate rangoli preparations started | Patrika News
भोपाल

22 जनवरी को ये राज्य मनाएगा दिवाली, जमकर होगी आतिशबाजी, हर घर सजेगी रंगोली, बड़ी तैयारियां शुरु

– 22 जनवरी को मध्य भारत मनाएगा दिवाली- प्रदेश में चल रहा पूजित अक्षत का वितरण अभियान- विश्व हिंदू परिषद ने की प्रेस वार्ता- अभियान को लेकर दी विस्तृत जानकारी

भोपालJan 06, 2024 / 07:20 pm

Faiz

news

22 जनवरी को ये राज्य मनाएगा दिवाली, जमकर होगी आतिशबाजी, हर घर सजेगी रंगोली, बड़ी तैयारियां शुरु

22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। वहीं दूसरी तरफ भारत के दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश में भी श्री राम के 500 साल बाद अयोध्या आगमन की तैयारियां धूमधाम से की जा रही है। इन्हीं तैयारियों तहत आने वाली 22 जनवरी 2024 को जहां एक तरफ अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही होगी उसी दिन मध्य प्रदेश को भी भगवामयी किया जाएगा। यानी पूरे राज्य को भगवा रंग से रंगा जाएगा। यही नहीं प्रदेश में बड़े पैमाने पर दीपावली उत्सव मनाया जाएगा। बता दें कि इस भव्य दिवाली की तैयारियां विश्व हिंदू परिषद द्वारा की जा रही है।


इस संबंध में शनिवार को राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर में प्रांत मध्य भारत दृश्य विश्व संवाद केंद्र में मध्य भारत प्रांत मंत्री और अक्षत वितरण अभियान प्रांत के संयोजक राजेश जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मीडियो को बताया कि 22 जनवरी को मध्य भारत प्रांत भगवा रंग से रंगा होगा, दीपावली मनाई जाएगी। बड़े स्तर पर उत्सव मनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने रूपरेखा तैयार कर ली है। हर बाजार को सजाने के लिए विशेष लाइटिंग की जाएगी, आतिशबाजी के साथ शहरों से लेकर और गांवों तक के घरों को रंगोली से सजाया जाएगा। सभी कॉलेज, स्कूल और शिक्षण संस्थान समेत सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…’ भक्ति में लीन महिला ने गाया ऐसा भजन, सुनकर आप भी खो जाएंगे, वीडियो


11 हजार मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

https://youtu.be/uqpRm1cDm3M

राजेश जैन ने बताया कि शहर समेत हर गांव में हर सनातनी के घर पर भगवा पताकाएं लगाई जाएगी। मध्य भारत प्रांत के करीब 11 हजार मंदिरों में आयोजन होंगे। प्रांत के सभी बड़े और प्रमुख मंदिरों में दो दिनों तक विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। सभी सनातनियों को एक करने का काम किया जाएगा। इसी के चलते 1 जनवरी 2024 से हर सनातनी के घर एक पत्र, एक चित्र और अक्षत पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें- Agniveer Bharti 2024: अग्निवीर भर्ती पर बड़ा अपडेट, भर्ती रैली शुरु, इस पद के लिए देना होगा टाइपिंग टेस्ट


देशभर में दिखाई देगी सनातनी एकता

राजेश जैन ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मध्य भारत प्रांत के 12000 गांव तक पहुंचे। इस दौरान 35 लाख में से 15 लाख घरों तक पहुंचे। 15 जनवरी तक प्रांत के हर हिंदू घर तक पहुंचने का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया है। किसी भी सनातनी का एक भी घर न छूटे विश्व हिंदू परिषद ने ये संकल्प लिया है। मध्य भारत प्रांत के 111 संत 22 जनवरी को अयोध्या स्थित समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि, 22 जनवरी को देशभर में सनातन की एकता दिखाई देगी।

Hindi News / Bhopal / 22 जनवरी को ये राज्य मनाएगा दिवाली, जमकर होगी आतिशबाजी, हर घर सजेगी रंगोली, बड़ी तैयारियां शुरु

ट्रेंडिंग वीडियो