scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 1640 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 77 हजार के पार, 24 घंटे में 68 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: 24 घंटे में 1640 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 77 हजार के पार, 24 घंटे में 68 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1640 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 777349 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7959 पहुंची है।

भोपालMay 30, 2021 / 08:04 am

Hitendra Sharma

MP Corona Update

MP Corona Update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1640 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 777349 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7959 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 504 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 148952हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1335 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 142410 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 5207 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 324 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 120363 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 931 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 111871 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 7561 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 52744 हो चुकी है। जबकि, 571 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 50719 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 1454 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 49510 हो गई है। शहर में अब तक 593 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 47672लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1339 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18695 हो गई है। इनमें से 170 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 17632 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1146 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17578 हो गई है। जिले में अब तक 302 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 16130 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 1146 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16334 हो गई है। इनमें 269 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 15088 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 977 केस एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16261 हो चुकी है। इनमें से 109 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 15437 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 715 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13751 हो गई है। इनमें से 219 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13242 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 290 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12628 हो गई है। इनमें से 187 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 11935 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 506 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12375 हो चुकी है। यहां 123 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 11812 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 440 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12320 हो गई है। इनमें से 106 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 11725 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 489 केस एक्टिव हैं।

Hindi News / Bhopal / MP Corona Update: 24 घंटे में 1640 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 77 हजार के पार, 24 घंटे में 68 की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो