scriptMP Loksabha 2024 News: चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पारूल साहू सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा में | Many Congressmen from Chhindwara including former MLA Parul Sahu joine | Patrika News
भोपाल

MP Loksabha 2024 News: चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पारूल साहू सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा में

Lok sabha elections 2024- मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है…। छिंदवाड़ा सहित कई कई जिलों के कांग्रेस नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली…।

भोपालApr 12, 2024 / 11:13 am

Manish Gite

join_bjp.png

,,

MP Loksabha 2024 News- मध्यप्रदेश में एक के बाद एक कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने का सिलसिला चल रहा है। कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने वाली पारूल साहू ने भी शुक्रवार को सुबह भाजपा ज्वाइन कर ली। इनके अलावा छिंदवाड़ा से भी कुछ नेताओं ने भोपाल पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ले ली। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में पारूल साहू को सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि नवरात्रि में देवी शक्ति की कृपा से लगातार भाजपा की शक्ति बढ़ रही है। नवरात्रि में एक महिला नेता का बीजेपी में आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

 

सुरखी से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस में शामिल होने वाली पारूल साहू ने एक बार फिर भाजपा में वापस कर ली है। शुक्रवार को भोपाल में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। गौरतलब है कि कभी बुंदेलखंड की सुरखी विधानसभा में सुर्खियों में रहने वाली पारूल साहू और गोविंद सिंह राजपूत में प्रतिद्वंदिता थी। अक्सर ही दोनों ही दिग्गज एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते रहते थे।

 

इससे दो दिन पहले सागर जिले की सुरखी से पूर्व विधायक पारूल साहू ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। तभी यह माना जा रहा था कि वे भाजपा का दामन थाम सकती हैं। गौरतलब है कि पारूल साहू पहले भाजपा में थीं और फिर कांग्रेस में शामिल हो गईं थीं। अब एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और फिर से भाजपा में घर वापसी की तैयारी में हैं।

 

पारूल साहू साल 2013 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और तब उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राजपूत को चुनाव में हराया था। लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया। इसके बाद 2020 में हुए सियासी उठापठक में गोविंद सिंह राजपूत कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ गए और सुरक्षी सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बना दिया, इससे पारूल साहू नाराज होकर कांग्रेस में चले गई थीं और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वे हार गए थीं।

 

 

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शेर सिंह यादव, छिंदवाड़ा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, डा. प्रतिभा राजगोपाल भाजपा में आ गे। इनके अलावा जनपद सदस्य गैरतगंज रिजवान खान, जनपद सदस्य बेगमगंज वीरेंद्र सिंह यादव, जनपद सदस्य गैरतगंज दीपक धाकड़, जनपद सदस्य बेगमगंज सुरेश, देवेंद्र, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस कमेटी वीरेंद्र सिंह यादव, एमपी पुलिस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बल्लू यादव, यादव महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह यादव, रायसेन पसमांदा मुस्लिम समाज जिला अध्यक्ष अफरोज अली, कृष्णा यादव बिट्टू, बेगमगंज युवा कांग्रेस ब्लाक पूर्व अध्यक्ष संदीप यादव, शासकीय महाविद्यालय छिंदवाड़ापूर्व अध्यक्ष शाहिद खान समेत सरपंच, सरपंच प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ले ली।
यह दिग्गज नेता मौजूद थे

इस मौके पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, भगवान दास सबनानी, प्रभुराम चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डा. राघवेंद्र शर्मा, न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश सह संयोजक संजय वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू सहित अनेक दिग्गज नेता मौजूद थे।

Hindi News / Bhopal / MP Loksabha 2024 News: चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पारूल साहू सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा में

ट्रेंडिंग वीडियो