scriptइंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर ऐंठता रहा पैसे | Instagram friend violated minor and blackmailed her for money | Patrika News
भोपाल

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर ऐंठता रहा पैसे

Instagram Friend : इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने भोपाल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील तस्वीरें लेकर महीनों तक ब्लैकमेल कर लूटे पैसे …।

भोपालOct 19, 2024 / 06:18 pm

Akash Dewani

Instagram Friend
Instagram Friend : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक 17 साल की नाबालिग के साथ उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने दुष्कर्म किया और उसे ब्लैकमेल कर महीनों तक खूब पैसे ऐंठे। आरोपी लड़का भी नाबालिग है जो करीब 10 महीने पहले लड़की का इंस्टाग्राम फ्रेंड बना था।
कुछ दिन बातचीत करने के बाद लड़के ने खेत में घूमने के बहाने लड़की के साथ वही दुष्कर्म किया जहां उसने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें और वीडियो ले ली। आरोपी लड़का इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा और लगातार पैसे की मांग करता रहा।
यह भी पढ़े – एमपी के यात्रियों फ्लाइट में दिए एक्सपायरी बिस्किट, कई लोगों ने खाया, मचा हड़कंप

परिवार वालों ने भेजा गुजरात

फरवरी में हुई घटना के कुछ महीने बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई हैवानियत और ब्लैकमेलिंग की कहानी परिवार को बताई। परिवार ने तुरंत उसे गुजरात अपने किसी रिश्तेदार के घर भेज दिया। पीड़िता 2 महीने तक अपने रिश्तेदार के घर पर रही जिस दौरान उसे कोई भी धमकी भरे कॉल या मैसेज नहीं आए। करीब दो महीने पहले जब वह भोपाल वापस आई तो आरोपी लड़के ने दोबारा उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने इससे परेशान होकर अपने पिता से बात की और गांधी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी टीम बनाकर लड़के की तलाश की। अब कुछ दिन बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसपर मामला दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया है।

Hindi News / Bhopal / इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर ऐंठता रहा पैसे

ट्रेंडिंग वीडियो