scriptBudget 2024: अब गरीबों के लिए बनेंगे पक्के मकान, मंजूर हो गए 400 करोड़ | Budget 2024: houses will be built for the poor, 400 crores approved | Patrika News
भोपाल

Budget 2024: अब गरीबों के लिए बनेंगे पक्के मकान, मंजूर हो गए 400 करोड़

Bhopal Nagar Nigam Budget: अब शहर के 85 वार्ड में सड़क, पानी, नाली जैसे सीवेज और सिविल के काम पार्षद अपने स्तर पर कोटेशन से करवा सकेंगे।

भोपालJul 03, 2024 / 08:45 am

Ashtha Awasthi

Bhopal Nagar Nigam Budget

Bhopal Nagar Nigam Budget

Bhopal Nagar Nigam Budget: भोपाल शहर को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम सरकारी जमीन पर बनी झुग्गी-झोपडिय़ां को हटाएगा। गरीबों के लिए पक्के मकान बनेंगे। निगम बजट में इसके लिए 400 करोड़ मंजूर हुए हैं। जिन बस्तियों को वैधानिक करार दिया है वहां इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए 10 करोड़ खर्च किए जाएंगे। शहर में ड्रेनेज सिस्टम की कमियों को दूर करने के लिए 36 करोड़ खर्च होंगे। यह सभी मुद्दे पत्रिका ने अपने पिछले अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किए थे जिस पर नगर सरकार ने संज्ञान लिया है।

3353 करोड़ 16 हजार रुपए का बजट पेश

बजट में किसी भी वार्ड में टैक्स की दर में इजाफा नहीं किया है बल्कि पार्षदों के वित्तीय अधिकार तीन लाख रुपए वार्षिक बढ़ा दिए हैं। अब शहर के 85 वार्ड में सड़क, पानी, नाली जैसे सीवेज और सिविल के काम पार्षद अपने स्तर पर कोटेशन से करवा सकेंगे। इसके लिए फाइल तैयार कर इंजीनियर की मंजूरी के लिए भेजनी होती थी जिसमें वक्त लगता था। मंगलवार को नगर निगम ने 3353 करोड़ 16 हजार रुपए का बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष के आखिरी तक 98 करोड़ 80 लाख 14 हजार का घाटा अनुमानित है।
Bhopal Nagar Nigam Budget

कहां खर्च होगी कितनी राशि

-यातायात / फुटपाथ / चौराहा / सेन्ट्रल वर्ज सुधार एवं निर्माण पांच करोड़ रुपए

-रोड संकेत बोर्ड (साईनेज) / रिफ्लेक्टर/केट आई / जेब्रा क्राङ्क्षसग रोड साईड पेंङ्क्षटग पर पांच करोड़ रुपए
-पिछड़ी तथा अल्पविकसित बस्तियों में जल संरचनाओं पर पांच करोड़

-निचली बस्तियों में जलभराव रोकने के लिए नालो एवं नालियों पर 36 करोड़

-वैध की गई अवैध बस्तियों पर दस करोड़ रुपए
-इलेक्ट्रिक व्हीकल डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पर दस करोड़ रुपए

-मुख्य मार्गों पर हेरिटेज प्रवेश द्वार पांच करोड़ रुपए से।

-अतिक्रमण से मुक्त कराई गई शासकीय एवं निगम खुली भूमि की फेंङ्क्षसग पर पांच करोड़ रुपए
-झुग्गी हटाने, पुर्नवास एवं विस्थापन पर दस करोड़ रुपए

-शहर में पार्कों के विकास कार्य पर दस करोड़ रुपए

-प्रधानमंत्री आवास योजना 400 करोड़ रुपए

-शालाओं में निर्माण/विकास कार्य 28 करोड़ रुपए।
-15 करोड़ रुपए से होगा चौराहों का विकास कार्य।

Hindi News/ Bhopal / Budget 2024: अब गरीबों के लिए बनेंगे पक्के मकान, मंजूर हो गए 400 करोड़

ट्रेंडिंग वीडियो