scriptLadli Behna Yojana: करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, बजट में मिले 18984 करोड़, 24 घंटे में आएंगे पैसे | Ladli Behna Yojana: Ladli sisters got 18984 crores in the budget, money will come in 24 hours | Patrika News
भोपाल

Ladli Behna Yojana: करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, बजट में मिले 18984 करोड़, 24 घंटे में आएंगे पैसे

Ladli Behna Yojana 14th Installment : लाड़ली बहनों के दिन बहुरेंगे। हर माह खाते में आते रहेंगे 1250 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए बजट में 18984 करोड़ मिले।

भोपालJul 04, 2024 / 09:44 am

Ashtha Awasthi

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए सुकून भरी खबर सामने आ रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि देश में मानसून के साथ ही मोहन सरकार के पहले मुख्य बजट से विकास की हरियाली बिखेरने की तैयारी हो गई। विधानसभा के मानसून सत्र में 3.65 लाख करोड़ के बजट की बारिश हुई। जिसमें लाड़ली बहनों के लिए भी बजट दिया गया है। आने वाले समय में लाड़ली बहनों के दिन बहुरेंगे।
Ladli Behna Yojana

बजट में लाड़ली बहनों के लिए क्या ?

बजट में बताया गया है कि लाड़ली बहनों के खाते में हर महीने 1250 रुपए आते रहेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए 18984 करोड़ का बजट दिया गया है। लाड़ली लक्ष्मी के लिए 1231 करोड़ का बजट जारी किया गया। बजट में खुशखबरी मिलने के साथ ही इस महीने में भी योजना की अगली किस्त तय समय से पहले जारी की जाएगी।
राज्य सरकार ने इस बार 10 की जगह 5 जुलाई को ही 14वीं किस्त जारी करने का फैसला किया है, इसके तहत बहनों के खाते में फिर 1250 रु आएंगे। संभावना है कि लाड़ली बहना आवास योजना के तहत बहनों को पक्के घर के लिए पहली किस्त के लिए 1 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता भी जल्द दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: 5 जुलाई को लाड़ली बहनों को 1250 रूपए मिलेंगे या 1500 रुपए, जानिए यहां

कैसे चेक करें स्टेटस (Ladli Behna Yojana 14th Installment Status )

-अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले Ladli Behna Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर विजिट करें।
-आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के बाद दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के लिंक पर क्लिक कर करें।

-क्लिक करने के बाद नया वेब पेज ओपन होगा, इसमें आवेदन क्रमांक या अपनी सदस्य समग्र आईडी एंटर करके कैप्चा कोड सबमिट करें।
-अब दिए गए “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक करके ओटीपी डाले।

-ओटीपी डालते ही आपको अब तक के लाडली बहन योजना इंस्टॉलमेंट पेमेंट स्टेटस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Hindi News/ Bhopal / Ladli Behna Yojana: करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, बजट में मिले 18984 करोड़, 24 घंटे में आएंगे पैसे

ट्रेंडिंग वीडियो