भाजपा के द्वितीय चरण का सदस्यता अभियान मंगलवार को खत्म हो गया। सदस्यता अभियान के आखिरी दिन कार्यकर्ता देर रात तक सदस्य बनाने की मेहनत करते रहे। बुधवार को जारी हुए अंतिम आंकड़े में उज्जैन उत्तर व दक्षिण मिलाकर 2.04 लाख लोग भाजपा के सदस्य बने हैं। भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव में मिले 2.20 लाख वोट के मान से सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें दक्षिण विधानसभा में 1.20 लाख के करीब पार्टी पहुंच गई। उत्तर विधानसभा में 88 हजार सदस्य तो विधायक अनिल जैन कालूहेडा की आइडी से 16500 सदस्य बनाए गए है। सदस्तया अभियान प्रभारी सत्यनारायण खोइवाल का कहना है कि प्राथमिक सदस्तयता अभियान अभी भी जारी है। अगले दिनों में नगर से 2.20 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पार कर लिया जाएगा।
सक्रिय कार्यकर्ता बनाने में जुटे
भाजपा के प्राथमिक सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद अब 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया गया है। पार्टी की ओर से 900 से 1200 के बीच सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सक्रिय सदस्य को 100 सदस्य बनाने होंगे।
ग्रामीण में 3.73 लाख में से 2.11 लाख सदस्य बने
भाजपा के ग्रामीण क्षेत्र की पांचों विधानसभा मिलाकर 3.73 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य के विपरित अब तक 2 लाख 11 हजार 113 सदस्य बनाए जा चुके हैं। जिला महामंत्री राजपालसिंह राठौड़ के मुताबिक अभी सदस्य बनाने का कार्य जारी है।