scriptऑपरेशन के बाद 60 से 40 किलो रह गया महिला का वजन, जानिए पेट में आखिर क्या था ? | After operation woman weight reduced from 60 to 40 kg tumor of 14 kg was removed from stomach | Patrika News
भोपाल

ऑपरेशन के बाद 60 से 40 किलो रह गया महिला का वजन, जानिए पेट में आखिर क्या था ?

सामान्य पेट दर्द समझ रही थी डॉक्टर्स को दिखाया तो डॉक्टर भी रह गए हैरान…

भोपालDec 28, 2023 / 08:57 pm

Shailendra Sharma

bhopal_operation.jpg

भोपाल में एक 70 साल की महिला को जब ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया तो उसका वजन 60 किलो था। लेकिन जब कुछ घंटे बाद महिला को ऑपरेशन थियेटर से बाहर लाया गया तो उसका वजन महज 40 किलो निकला। ये महिला लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थी। उसे पेट फूलने, खाना न पचने की समस्या थी। महिला को लगता था कि खाना नहीं पचने के कारण उसे दर्द होता था लेकिन जब महिला डॉक्टरों के पास पहुंची और उसके पेट की जांच की गई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए।

पेट से निकला 14 किलो का ट्यूमर
भोपाल के बरखेड़ा पठानी इलाके की रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो पता चला कि महिला के पेट में एक बड़ा ट्यूमर है जिसका ऑपरेशन करना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने महिला का ऑपरेशन किया और उसके पेट से 14 किलो के ओवेरियन ट्यूमर को निकालकर अलग किया। डॉक्टर्स ने बताया कि यह समस्या सामान्य रूप से माहवारी के खत्म होने के बाद बढ़ जाती है। कुछ महिलाओं में यह ट्यूमर का रूप भी ले लेती है। फिलहाल महिला पूरी तरह से स्वस्थ्य है।

 

यह भी पढ़ें

रात 12 बजे झाड़ियों में लव कपल को देखा तो जाग उठा 4 युवकों के अंदर का हैवान



ऑपरेशन में कम हुआ 20 किलो वजन
ऑपरेशन से पहले महिला का वजन 60 किलो था लेकिन ऑपरेशन के बाद महिला का वजन महज 40 किलो रह गया। डॉक्टर्स ने उसके पेट से 14 किलो के ट्यूमर के साथ 6 लीटर पानी भी पेट से बाहर निकाला है। जिसके कारण उसका वजन करीब 20 किलो कम हो गया। ऑपरेशन से पहले डॉक्टर्स ने महिला मरीज की करीब 22 प्रकार की जांचें करवाई थीं जिनमें ब्लड टेस्ट, सोनोग्राफी जैसी अन्य जांचें शामिल हैं।

Hindi News/ Bhopal / ऑपरेशन के बाद 60 से 40 किलो रह गया महिला का वजन, जानिए पेट में आखिर क्या था ?

ट्रेंडिंग वीडियो