scriptWinter 2024: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू, नवंबर से बढ़ने लगेगी गुलाबी ठंड | Farewell to monsoon starts in Chhattisgarh, pink cold will start | Patrika News
भिलाई

Winter 2024: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू, नवंबर से बढ़ने लगेगी गुलाबी ठंड

Winter 2024: दूर्ग जिले में बारिश को लेकर कोई संभावाना नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि अब आसमान साफ़ रहेगा। दिनभर धूप खिलेगी। इसके बाद अक्टूबर आखिरी तक प्रदेश में ठंडक का अहसास शुरू होगा।

भिलाईOct 12, 2024 / 01:57 pm

Love Sonkar

Winter 2024
Winter 2024: जिले में शुक्रवार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है। इसकी पेंड्रा रोड, नवसारी होते हुए वापसी हो रही है। गुजरता हुआ मानसून प्रदेश के एक-दो जिलों में हल्की फुहारें बरसा रहा है।
यह भी पढ़ें: Winter 2024: आ रहा गुलाबी ठंड का मौसम… छत्तीसगढ़ में इस दिन से होगी शुरुआत, IMD ने दी जानकारी

हालांकि अब दूर्ग जिले में बारिश को लेकर कोई संभावाना नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि अब आसमान साफ़ रहेगा। दिनभर धूप खिलेगी। इसके बाद अक्टूबर आखिरी तक प्रदेश में ठंडक का अहसास शुरू होगा। मौसम विशेष एचपी यदा ने बताया कि अभी तक की स्थिति में प्रशात महासागर में अलनिनों की चाल बेहतर है।

नवंबर मध्य तक ठंड का अहसास

इस प्रभाव से नवंबर मध्य तक अच्छी ठंडक का अहसास होगा। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान की गिरावट अधिक रह सकती है। जबकि दुर्ग संभाग के तापमान में बहुत अधिक फर्क नहीं पड़ेगा। यहां ठंडक का ग्राफ सामान्य रह सकता है। इस बीच दुर्ग जिला सहित संभाग में कही भी बारिश को लेकर कोई सोभावना बनती नहीं दिख रही है। इस साथ मानसून 13 जून को दुर्ग संभाग में प्रवेश किया था।

Hindi News / Bhilai / Winter 2024: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू, नवंबर से बढ़ने लगेगी गुलाबी ठंड

ट्रेंडिंग वीडियो