scriptCG Crime: गरबा को लेकर विवाद में चाकूबाजी, तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर आरोपी फरार… | attack in dispute over Garbaaccused absconds after fatally attacking three people | Patrika News
भिलाई

CG Crime: गरबा को लेकर विवाद में चाकूबाजी, तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर आरोपी फरार…

CG Crime: खुर्सीपार में पं. जवाहरलाल नेहरु स्कूल में गरबा को लेकर विवाद हो गया। बदमाश युवकों ने चाकू से हमला करते हुए आकाश चौहान, राहुल केशरवनी और सुनील धृतलहरे को घायल कर दिया।

भिलाईOct 14, 2024 / 12:24 pm

Love Sonkar

CG Crime
CG Crime: खुर्सीपार में पं. जवाहरलाल नेहरु स्कूल में गरबा को लेकर विवाद हो गया। बदमाश युवकों ने चाकू से हमला करते हुए आकाश चौहान, राहुल केशरवनी और सुनील धृतलहरे को घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, बाकि आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें: CG Viral Video: रायपुर के ऑन दी रॉक्स कैफे एंड डांस बार में चाकूबाजी…डांस में टकराने के बाद हुआ विवाद, देखें video

खुर्सीपार टीआई अंबर भरद्वाज ने बताया कि शनिवार रात 11.30 बजे पं. जवाहरलाल नेहरु स्कूल की घटना है। मां वैष्णव उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा को स्थापित किया जाता है। इस मौके पर गरबा का आयोजन होता है। इसमें समिति बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं देती है।
नियमानुसार रात 10.30 बजे गरबा बंद कर देते है। शनिवार को खुर्सीपार के ही आरोपी जुगनू, हरिशंकर, लोकेश्वर साहनी और कृष्णा शर्मा पहुंचे। समिति के पदाधिकारियों से कहने लगे कि गरबा चालू करो।

समिति के लोगों ने उन्हें बताया कि समय के अनुसार बंद कर दिया गया है। वैसे भी बाहरी को प्रवेश नहीं है। चारों युवक साउंड बजाने की जिद करने लगे। इसी पर विवाद हो गया।
आरोपी जुगनू, हरिशंकर, लोकेश्वर साहनी और कृष्णा शर्मा ने चाकू निकाल लिया। चाकू से हमला करने लगे। इस हमले में आकाश चौहान, राहुल केशरवनी और सुनील धृतलहरे को चोट आई है। तीनों को श्रीशंकराचार्य मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस में आकाश चौहान गंभीर है। मामले में फरार आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

Hindi News / Bhilai / CG Crime: गरबा को लेकर विवाद में चाकूबाजी, तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर आरोपी फरार…

ट्रेंडिंग वीडियो