scriptCG Strike: नगरीय निकाय मंत्री के बंगले का घेराव, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन… | Patrika News
भिलाई

CG Strike: नगरीय निकाय मंत्री के बंगले का घेराव, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन…

Bhilai News : नगरीय निकाय मंत्री के बंगला तक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद मंत्री के बंगले का घेराव किया जाएगा। संघ ने मांग की है कि नगरीय निकायों के कार्यभारित कर्मियों को पेेंशन दिया जाए।

भिलाईAug 24, 2024 / 03:00 pm

Love Sonkar

Cg strike news: raipurnews chhattisgarhnews
CG Strike: अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ ने 6 सूत्रीय मांग को लेकर 27 अगस्त को सुभाष स्टेडियम, रायपुर में एकत्र होने का फैसला किया है। यहां से नगरीय निकाय मंत्री के बंगला तक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद मंत्री के बंगले का घेराव किया जाएगा। संघ ने मांग की है कि नगरीय निकायों के कार्यभारित कर्मियों को पेेंशन दिया जाए।
यह भी पढ़ें: CG Teacher Strike: शिक्षक संघर्ष मोर्चा और सर्व शैक्षिक संगठन ने जताया विरोध, युक्तियुक्तकरण के खिलाफ सीएम के नाम डीईओ को सौंपा ज्ञापन

नगरीय निकायों से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों की देनदारियों, उपादान की राशि व अर्जित अवकाश नकदीकरण का जल्द भुगतान किया जाए। नगरीय निकायों में पदों पर प्रमोशन का चेनल निर्धारण किया जाए। नगरीय निकाओं में 2.5 साल से अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है। तुरंत नियुक्ति दी जाए।
दैनिक वृत्त पर कार्यरत कर्मियों को जल्द नियमित किया जाए। पहले 1988 तक व इसके बाद 1997 तक नियुक्त हुए कर्मियों को नियमित किया गया है। 27 साल से किसी भी प्रकार नियमितिकरण आदेश जारी नहीं किया गया है।

CG Strike: इससे संबंधित और भी खबरें

वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

जिले में दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ नियमितीकरण, स्थायीकरण, सीधी भर्ती पर रोक लगाने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़काल को 9 दिन हो गए हैं किन्तु किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विश्वविद्यालय के कर्मी इस दिन से रहेंगे हड़ताल पर

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में कार्यरत कलेक्टर दर के कर्मचारियों को अगस्त 2023 से श्रमिक समान निधि की राशि नहीं मिली है। जबकि शासन का आदेश है कि निधि के रूप में 4000 हजार रुपए कर्मचारियों को उनके वेतन के साथ हर महीने दिए जाएं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Hindi News/ Bhilai / CG Strike: नगरीय निकाय मंत्री के बंगले का घेराव, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन…

ट्रेंडिंग वीडियो