scriptपति के अवैध संबंध से तंग आकर 3 बच्चों की मां ने की खुदकुशी | Fed up with the mother of 3 children commits suicide | Patrika News
भरतपुर

पति के अवैध संबंध से तंग आकर 3 बच्चों की मां ने की खुदकुशी

बयाना थाना क्षेत्र के गांव बागरैन में पति के एक दूसरी महिला से अवैध सम्बन्धों से तंग आकर तीन बच्चों की मां ने शनिवार रात को रस्सी से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

भरतपुरAug 08, 2021 / 09:54 pm

rohit sharma

पति के अवैध संबंध से तंग आकर 3 बच्चों की मां ने की खुदकुशी

पति के अवैध संबंध से तंग आकर 3 बच्चों की मां ने की खुदकुशी

भरतपुर. बयाना थाना क्षेत्र के गांव बागरैन में पति के एक दूसरी महिला से अवैध सम्बन्धों से तंग आकर तीन बच्चों की मां ने शनिवार रात को रस्सी से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार सुबह करीब 4 बजे मृतका के बच्चों के रोने पर पास के कमरे से आई छोटी बहन को शव फांसी के फंदे से लटका मिला तो उसकी चीख निकल गई। छोटी बहन का पति सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ुपुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस ने एसएफएल टीम को बुलाया मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना को लेकर मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें दामाद के अवैध संबंधों को कारण बताया है।
ुपुलिस ने बताया कि मृतका के पिता भुसावर थाना क्षेत्र के गाव मैनापुरा खेडली निवासी विजयपाल पुत्र मंगती जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी पुत्री कमलेश व सोनम की शादी बागरैन निवासी बृजलाल जाटव के पुत्र विनोद व कृष्ण के साथ वर्ष 2014 मे हुई थी। आरोप है कि बड़ा दामाद विनोद के गांव खेड़ाजमालपुर निवासी एक महिला से शादी ंके पूर्व से ही अवैध सम्बन्ध थे। शादी के बाद से ही विनोद मृतका 30 वर्षीय कमलेश जाटव को तंग परेशान करता था। उसकी उक्त महिला से फोन से बात भी कराता था। बताया कि करीब 6-7 साल से विनोद गुडगांव में एक निजी एम्बुलेंस चलाने का काम कर रहा था। आरोप लगाया कि वहां उसने उस महिला को रखना शुरू की कर दिया था। आरोप है कि प्रेम प्रंसग के दौरान करीब 7-8 दिन पहले उक्त महिला के करीब 12 साल के बेटे की भी हत्या कर दी थी। महिला से सम्बन्ध रखने को लेकर विवाद चल रहा था।

मृतका को परेशान कर रख रहे थे भूखा

रिपोर्ट में आरोप है कि महिला को रखने को लेकर विनोद व बृजलाल ने कमलेश के साथ मारपीट की तथा कमरे मे भूखा रख बंद रखा था। बताया कि गत तीन दिन पूर्व ही मृतका कमलेश से फोन पर बात भी हुई थी। छोटी बेटी सोनम को भी गत 26 जून को ही ससुराल भेजा था। सोनम ने बताया कि सुबह करीव 4 बजे कमलेश के एक बच्चे के रोने की आवाज हो रही थी। चुप नहीं रहने पर कमरे मे जाकर देखा तो कमलेश का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

Hindi News / Bharatpur / पति के अवैध संबंध से तंग आकर 3 बच्चों की मां ने की खुदकुशी

ट्रेंडिंग वीडियो