scriptनगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में सपा को बड़ा झटका, भाजपा के पांच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित | Patrika News
बरेली

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में सपा को बड़ा झटका, भाजपा के पांच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

लोकसभा चुनाव में भाजपा के दांत खट्टे करवा देने वाली सपा को नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव में बड़ा झटका लगा है। भाजपा के पांच कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गये। सपा के पार्षद विरोध करने का भी साहस नहीं कर पाये।

बरेलीJul 06, 2024 / 03:07 pm

Avanish Pandey

बरेली। लोकसभा चुनाव में भाजपा के दांत खट्टे करवा देने वाली सपा को नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव में बड़ा झटका लगा है। भाजपा के पांच कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गये। सपा के पार्षद विरोध करने का भी साहस नहीं कर पाये। हालांकि सपा का भी एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नव निर्वाचित सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत हुआ।
छह में पांच भाजपा और एक सदस्य सपा का

नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा का दबदबा कायम है। शनिवार को नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के कुछ देर बाद ही चुनाव निर्विरोध घोषित कर दिया गया। 6 सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। 6 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। 6 सदस्यों में 5 भाजपा और 1 सपा के पार्षद निर्विरोध चुने गये। मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स की मौजूदगी में कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।
नगर निगम की कार्यकारिणी में इन नेताओं को मिली जगह 
शनिवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम सभागार में कार्यकारिणी समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। 6 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया के लिये पार्षद काफी पहले से तैयारी कर रहे थे। चुनाव के बजाय कार्यकारिणी को निर्विरोध बनाने के लिये सपा और भाजपा के पार्षद लगे हुये थे। सर्व सम्मति बनवाने में मेयर डा. उमेश गौतम ने अहम भूमिका का निर्वहन किया। भाजपा और सपा की ओर से प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव में 6 सदस्यों को निर्विरोध घोषित कर दिया गया। भाजपा के हरिशंकर, नरेंद्र, संतोष देवी, किशोर, अंजुल और सपा के ओमान खान निर्विरोध कार्यकारिणी के सदस्य बनाये गये हैं।

Hindi News / Bareilly / नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में सपा को बड़ा झटका, भाजपा के पांच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

ट्रेंडिंग वीडियो