scriptचालो जी चालो वोट देबा चालो रे… | Chalo Ji Chalo Vote Deba Chalo Re. | Patrika News
बैंगलोर

चालो जी चालो वोट देबा चालो रे…

‘जागो जनमत’ का आयोजन

बैंगलोरMay 09, 2023 / 11:09 am

Yogesh Sharma

चालो जी चालो वोट देबा चालो रे...

चालो जी चालो वोट देबा चालो रे…

बेंगलूरु. राज्य में दस मई को होने वाले चुनाव को लेकर राजस्थान पत्रिका ने जागो जनमत अभियान के तहत सोमवार को कामधेनु गोशाला ट्रस्ट के तत्वावधान में जागो जनमत का आयोजन किया। ट्रस्ट की पदाधिकारियों ने कहा कि वे बुधवार को मतदान के लिए मतदाताओं को घर से मतदान केन्द्र तक जाने के लिए प्रेरित करेंगी और मतदान करवाने का पूरा प्रयास करेंगी।
ट्रस्ट की चेयरपर्सन शारदा चौधरी ने राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि इस अभियान के चलते देश व प्रदेश में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे स्वयं भी मतदान करें और अपने पड़ोसियों, अपार्टमेंंट में रहने वाले लोगों को भी मतदान आवश्यक रूप से कराएं। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों की भी तारीफ की। उन्होंने राजस्थानी भाषा में वोट देबा चालो गीत की प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।ट्रस्ट की अध्यक्ष पुष्पा बोहरा ने संचालन करते हुए मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि एक मत से जहां सरकार गिर जाती है। वहीं एक मत कम मिलने से अच्छा प्रत्याशी हार भी जाता है। उन्होंने कहा कि दस मई को पहले मतदान फिर जलपान होना चाहिए।
इस अवसर पर ईटा जैन संघ के अध्यक्ष पृथ्वीराज मेहता ने मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि एक वोट कम पडऩे से एक सरकार गिर गई थी। इसलिए मत का महत्व समझो और मतदान जरूर करो।ट्रस्ट की राधा गोलेच्छा ने कहा कि मतदान करना बहुत जरूरी है। लेकिन मतदान का उपयोग पूरी सूझबूझ और अच्छे बुरे की परख के बाद ही होना चाहिए।
रेणु रांका ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और कर्तव्य भी। हमें अपने कर्मचारियों, दोस्तों व सगे संबंधियों को मतदान के लिए प्रेरित करना है ताकि वे 10 मई को मतदान करें।वोट उन्नति की चाबी
ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष मधु तातेड़ ने कहा कि वोट हमारे परिवार, देश व समाज की उन्नति की चाबी है। यदि मतदान सही प्रत्याशी को किया तो देश खुशहाल और गलत को वोट दिया तो देश का सत्यानाश।अरुणा जैन ने कहा कि मतदान और कन्यादान बहुत सोच समझकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान करने से पहले प्रत्याशी का बैक ग्राउंड देखना चाहिए। उसका चाल चलन देखकर ही मतदान करना चाहिए।
अच्छे व सच्चे नेता का चयन करेंसारिका लुंकड़ ने कहा कि हम अपने घर का मुखिया चुनने के लिए भी दस बार सोचते हैं तो देश व प्रदेश का मुखिया बनने के लिए हमें सोचना होगा। इसके लिए हमें अच्छे व सच्चे नेता का चयन करने के लिए मतदान जरूर करना चाहिए।
मोनिका जैन ने कहा कि हमें ऐसा नेता चुनना चाहिए जो देश को आगे ले जाकर उसका विकास करे। इसलिए सभी को आवश्यक रूप से मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है।सिवांची जैन महिला संघ की अध्यक्ष सीमा वेदमूथा ने जागो जनमत के तहत आयोजित किए गए परिसंवाद की सराहना की। उन्होंने कहा कि मतदान जरूर करना चाहिए।
कामधेनु गोशाला ट्रस्ट की महामंत्री नंदा मेहता ने कहा कि हम सभी यहां संकल्प लें कि वे जहां स्वयं मतदान करेंगे और अपने पड़ोसियों को भी मतदान कराएंगे। कामधेनु गोशाला ट्रस्ट की उपाध्यक्ष प्रभा सालेचा ने कहा कि हम देश के नागरिक हैं। इसलिए हमें एक अच्छी सरकार चुनने के लिए वोट जरूर देना चाहिए।चन्द्रिका भंडारी ने मतदान की महत्ता बताई और कहा कि सभी नागरिकों को मतदान करना है।
जलपान से पहले मतदानगोडवाड़ भवन के कुमारपाल सिसोदिया ने कहा कि दस मई को सभी को सुबह जलपान से पहले मतदान करना है। इसके लिए सभी को सुबह से ही तैयार होना होगा। मतदाताओं को अच्छे प्रतिनिधि का चयन मतदान के जरिए करना है।
गौतम जीरावला ने कहा कि मत प्रतिशत बढ़ेगा तो अच्छे प्रतिनिधि का चयन होगा। भारी संख्या में मतदान कर अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करें। जवाहरलाल चौधरी ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। इसलिए सभी को आवश्यक रूप से मतदान करना है।चन्द्रा बागरेचा ने कहा कि एक मत का भी बहुत बड़ा महत्व है। ये नहीं सोचे में कि मेरे मत नहीं देने से क्या फर्क पड़ेगा।
युवा अध्यक्ष विमल रांका ने कहा कि हमें अपने युवा बच्चों को प्रोत्साहित करना होगा कि वे मतदान जरूर करें। इसके लिए वे अपने दोस्तों का ग्रुप बनाकर मतदान करने भी जा सकते हैं।विमला रांका ने कहा कि उम्रदराज लोगों को मतदान के लिए साथ लेकर जाएं। आभार महामंत्री नंदा मेहता ने जताया।
इस अवसर पर अरुणा कानूंगा, संतोष मेहता, भावना संघवी, प्रकाश देवी, राजवंती संचेती, अनिता सामर, मोनिका पालरेचा, रितु संचेती आदि उपस्थित थे।

Hindi News / Bangalore / चालो जी चालो वोट देबा चालो रे…

ट्रेंडिंग वीडियो