scriptअयोध्या ‘दीपोत्सव’ 21 अक्टूबर से रामलीला संग होगा शुरू, जानें क्या होगा कार्यक्रम | Ayodhya Deepotsav start 21 October Ramlila Know Know what will happen PM Modi | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या ‘दीपोत्सव’ 21 अक्टूबर से रामलीला संग होगा शुरू, जानें क्या होगा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2022 ‘दीपोत्सव’ की शुरुआत अयोध्या (Ayodhya) में होने जा रही है। अयोध्या में 21 अक्टूबर से रामलीला (Ramlila) के साथ ‘दीपोत्सव’ (Deepotsav) शुरू होगा। ऐसी संभावना है कि, 23 अक्तूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
 

अयोध्याOct 18, 2022 / 03:17 pm

Sanjay Kumar Srivastava

ayodhya_deepotsav.jpg

अयोध्या का दीपोत्सव

इस वक्त देश दुनिया के लोग अयोध्या की दो खबरों पर नजर रखे रहते हैं। एक तो राम मंदिर निर्माण कार्य दूसरा दीवाली पर ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम पर। राम मंदिर निर्माण कार्य तो तेज गति से हो रहा है। पर ‘दीपोत्सव’ की शुरुआत अयोध्या में होने जा रही है। अयोध्या में 21 अक्टूबर से रामलीला के साथ ‘दीपोत्सव’ शुरू होगा। इस बार रामलीला का मंचन रूस, मलेशिया, श्रीलंका और फिजी के कलाकार करेंगे। अयोध्या प्रशासन ने छठे दीपोत्सव समारोह के लिए मंदिर शहर में मेगा सांस्कृतिक गतिविधियों की योजना बनाई है। तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘दीपोत्सव’ 23 अक्टूबर को दिवाली की पूर्व संध्या पर समाप्त होगा। अयोध्या प्रशासन ने सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी घाट पर 14 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा है।
दीपोत्सव – 21 अक्टूबर को होगा शास्त्रीय भजन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 21 अक्टूबर को लखनऊ और अयोध्या के कलाकार शास्त्रीय भजन गाएंगे। मुख्य आयोजन नया घाट पर होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दक्षिण कोरिया के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में दीपोत्सव समारोह के दौरान अयोध्या में क्वीन हीओ मेमोरियल पार्क का उद्घाटन करेंगे।
यह भी पढ़े – अयोध्या में दीपोत्सव 2022 : एक नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी में योगी सरकार

दीपोत्सव – लोकगीत गूंजेंगा, और होगी रामलीला

22 अक्टूबर को लखनऊ, अयोध्या और गोंडा के कलाकार नया घाट पर लोकगीतों से स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। उसी दिन रूस, मलेशिया, श्रीलंका और फिजी के कलाकार रामलीला करेंगे, जबकि तमिलनाडु, गुजरात और ओडिशा सहित अन्य राज्यों की रामलीलाएं भी की जाएंगी। थाईलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो के कलाकार गुप्तार घाट पर प्रस्तुति देंगे।
यह भी पढ़े – Ayodhya Deepotsav 2022 : अयोध्या दीपोत्सव 2022 में दिखेगा कमाल, इस बार देर तक रोशनी बिखेरेंगे नए दीये

दीपोत्सव – अयोध्या शोध संस्थान पर है जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की संस्था अयोध्या शोध संस्थान सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 2017 में अयोध्या में दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव समारोह की शुरूआत की और तब से यह आयोजन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
यह भी पढ़े – अयोध्या दीपोत्सव में 7 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला

modi_1.jpg
23 अक्तूबर को पीएम मोदी आएंगे अयोध्या

ऐसी संभावना है कि, 23 अक्तूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यह पहली बार होगा जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव के आयोजन का साक्षी बनने के लिए अयोध्या आ रहे हैं। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला दीपोत्सव होगा। जिसको ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
दीपोत्सव – पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

दीपोत्सव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को अयोध्या पहुंचेंगे। सबसे पहले पीएम 5 बजे रामलला दरबार में हाजिरी लगाएंगे। राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति देखेंगे। 5.40 पर राम कथा पार्क में श्रीराम के राज्याभिषेक के साक्षी बनेंगे। 6.30 बजे मां शरीफ की आरती में शामिल होंगे। 6.40 पर राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे। 7.30 बजे ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी भी देखेंगे।
अयोध्या 'दीपोत्सव' 21 अक्टूबर से रामलीला संग होगा शुरू, जानें क्या होगा कार्यक्रम

Hindi News/ Ayodhya / अयोध्या ‘दीपोत्सव’ 21 अक्टूबर से रामलीला संग होगा शुरू, जानें क्या होगा कार्यक्रम

ट्रेंडिंग वीडियो