scriptWeekly Horoscope 23 june to 29 june: नए सप्ताह में मेष, सिंह समेत 3 राशियों बड़ा आर्थिक लाभ, करियर में सफलता, साप्ताहिक राशिफल में बाकी भी जानें भविष्य | Weekly Horoscope 23 June to 29 June 2024 june new week aries to virgo horoscope 3 zodiac Aries, Leo will get huge benefits success in career Saptahik Rashifal sun transit shani gochar | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Weekly Horoscope 23 june to 29 june: नए सप्ताह में मेष, सिंह समेत 3 राशियों बड़ा आर्थिक लाभ, करियर में सफलता, साप्ताहिक राशिफल में बाकी भी जानें भविष्य

Weekly Horoscope 23 June-29 June: जून का चौथा सप्ताह ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, 29 जून को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और शनि वक्री हो जाएंगे। इससे 3 राशियों को आर्थिक लाभ होगा, करियर में सफलता मिलेगी। साप्ताहिक राशिफल में जानिए मेष से कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह (Saptahik Rashifal Sun Transit)

भोपालJun 22, 2024 / 03:11 pm

Pravin Pandey

Weekly Horoscope 23 June to 29 June 2024

साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2024

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल के अनुसार जून का आखिरी हफ्ता यानी 23 जून से 29 जून का समय शुरुआत में मेष राशि वालों के लिए शुभ है। कारोबार में मनमुताबिक परिणाम मिलेगा। करियर संबंधी उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए तरीके से आप अपने काम को शुरू कर सकते हैं। आप साहित्य और लेखन आदि में भी पर्याप्त रूचि ले सकते हैं। सप्ताह के आखिर में आपको अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार से शुक्रवार तक का समय विशेष शुभ रहेगा।

पारिवारिक जीवनः जून के नए सप्ताह में मेष राशि वालों का रूझान धर्म-कर्म के प्रति बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति आप निष्ठावान रहेंगे। वैवाहिक जीवन रोमांटिक रहेगा। नव विवाहित जोड़े फैमिली प्लानिंग भी कर सकते हैं। रविवार को परिवार के साथ घूमने का विचार बन सकता है। इस हफ्ते आप लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे, लेकिन आपको लोग गलत समझ सकते हैं। आपको यह समझना होगा कि आपसे लोग क्यों नाराज हो रहे हैं। विपरीत जेंडर के लोगों के साथ आप कुछ ज्यादा ही घुल मिल सकते हैं। अपनी बातों और विचारों को लेकर किसी पर दबाव न बनाएं। इस सप्ताह आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्गों की जरूरतों का ध्यान रखें।
सेहतः नए हफ्ते में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। प्रतिदिन दुर्गा जी को लाल गुड़हल का पुष्प अर्पित करें।
aries weekly horoscope 23 june to 29 june 2024
मेष साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2024

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार का समय वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभफलदायक है। इस सप्ताह वृषभ राशि वालों की कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। आप अपने काम को लेकर काफी समर्पित रहेंगे। विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। सहकर्मियों से आपको काफी समर्थन मिलेगा। अधिकारियों की विशेष कृपा आप पर रहेगी। नया घर बनवा रहे हैं तो भागदौड़ ज्यादा करनी होगी। ऑफिस का माहौल सामान्य ही रहेगा।

पारिवारिक जीवनः जून के आखिरी सप्ताह में धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। सप्ताह के आखिर में मित्रों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। मन में किसी अज्ञात समस्या को लेकर भय रहेगा। आपको यथार्थवादी होना ही होगा। विवाहेतर प्रेम संबंधों को लेकर अजीब सी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। रविवार और मंगलवार अनुकूल नहीं रहेंगे।
सेहतः यदि आपको पेट में गैस या एसिडिटी जैसी कुछ समस्या है तो चिकित्सकीय परामर्श लें। आपको नींद में कमी जैसी समस्याओं से बचना चाहिए। गर्मी से बचने के लिये शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। रविवार को गाय को पांच फल खिलाएं।
ये भी पढ़ेंः Kamika Ekadashi: कब है कामिका एकादशी, इस रात दीपदान का पूरा बखान चित्रगुप्त के वश में भी नहीं

taurus weekly horoscope 23 june to 29 june 2024
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2024

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार जून का आखिरी सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए शुभ है। रविवार से शनिवार के सप्ताह में सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए सप्ताह विशेष रूप से बहुत शुभ सिद्ध होगा। रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। स्वग्रही बुध के कारण मीडिया से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। किसी शुभ समाचार मिलने से जीवन में नई उमंग का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में आपके नए मित्र बन सकते हैं। बजट को ध्यान रखते हुए भविष्य को लेकर कार्य योजना बनाएं। आप वो काम कर सकते हैं, जो शायद आपको पसंद न हो।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में दांपत्य जीवन में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। आपको अनुशासित होकर कार्य करना चाहिए। आपकी जीवनशैली काफी अनुशासित रहेगी। शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से लाभकारी दिन रहने वाले हैं। इस सप्ताह आप अपने मन पर नियंत्रण रखें। ज्यादा दिखावे के चक्कर में न रहें। कोई अपना व्यक्ति आपके विश्वास को खंडित कर सकता है। आप मोह के वशीभूत होकर कोई बड़ा अवसर खो सकते हैं। परिवार में कलह और क्लेश भी संभव है। सोमवार और मंगलवार थोड़े भारी दिन बीतने वाले हैं।
सेहतः जून के आखिरी सप्ताह में वायरल संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इसीलिए आपको इस सप्ताह अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना है। गणेश जी के 108 नामों का प्रतिदिन पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal 23 to 29 June: इस सप्ताह वृश्चिक, धनु समेत 5 राशियों को व्यापार में तरक्की, खूब धन लाभ साप्ताहिक राशिफल में तुला से मीन तक सब जानें भविष्य

gemini weekly horoscope 23 june to 29 june 2024
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2024

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। इस समय आपके सामाजिक संपर्क मजबूत होगा। इस सप्ताह आपको रूचि के अनुसार अपने काम को चुनने का अवसर मिलेगा। भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है। इसीलिए निश्चिंत होकर रहें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यह सप्ताह कारोबार के लिए काफी अच्छा रहेगा। रविवार से लेकर मंगलवार तक के दिन विशेष शुभ रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर संतुलन भरा रवैया अपनाएं। आप बिना विचार के कोई काम न करें, वर्ना आप परेशान हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में मशीनों के प्रयोग के दौरान सावधानी रखनी चाहिए। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान थोड़ी सावधानी रखें। बुधवार और गुरुवार कमजोर दिन सिद्ध होंगे।
पारिवारिक जीवनः जून के आखिरी सप्ताह में भोग और विलासिता वाली जीवनशैली के प्रति आप आकर्षित रहेंगे। अविवाहित युवाओं को नए प्रेम-प्रसंग के अवसर मिल सकते हैं। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण कुछ लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। दूसरों की पसंद या नापसंद देखकर ही निर्णय लें। बेवजह की बातों में समय न खराब करें। पिछली कोई बुरी याद अचानक ताजा हो सकती है। निकटस्थ संबंधियों से अपने रिश्ते अच्छे रखें। प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम स्रोत का पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः Rashi Anusar Mantra : मनोकामना पूर्ति के लिए जपें राशि अनुसार भगवान विष्णु के मंत्र, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इनका जप देता है सुख समृद्धि, भाग्य का साथ और सफलता

cancer weekly horoscope 23 june to 29 june 2024
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2024

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 23 जून से 29 जून 2024 के सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। सामाजिक संस्थाओं से आपको पुरस्कार मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से अच्छा लाभ मिलेगा। व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब के अवसर मिलेंगे। आय में स्थिरता रहेगी। सोमवार और गुरुवार शुभ दिन होंगे। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। कोई नजदीकी व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। शेयर और सट्टे के कार्यों से आपको दूर रहना चाहिए।

पारिवारिक जीवनः दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। उत्तम और व्यवस्थित जीवनशैली के कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। मित्रों के साथ पुराने मतभेद दोबारा उभर सकते हैं। सप्ताह के आखिर में निजी रिश्तों में विश्वास की कमी हो सकती है। रविवार और शनिवार को मन कुछ असंतुष्ठ रहेगा।
सेहतः ज्यादा भागदौड़ के कारण थकान महसूस होगी। आलस्य और बेचैनी रहेगी, सिंह राशि वालों को दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करना होगा। भगवान शिव का पंचामृत से प्रतिदिन अभिषेक करें।
leo weekly horoscope
leo weekly horoscope 23 june to 29 june 2024

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः कन्या साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून तक का समय कन्या राशि वालों के लिए बहुत सकारात्मक रहने वाला है। संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। आपके भीतर छुपी हुई प्रतिभा सबके सामने आएगी। आपको किसी उच्च पद पर प्रमोशन मिल सकता है। भूतकाल के अनुभवों का लाभ आपको मिल सकता है। विचारों में संतुलन बनाकर रखें। होटल कारोबारियों के लिए सप्ताह काफी शुभ है। बंद पड़े हुए काम अचानक से शुरू हो सकते हैं। मंगलवार के बाद आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। धन संबंधित मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी होगी। शनि के प्रभाव से शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में आप दिल और दिमाग के बीच सामंजस्य बनाकर रखें। हालांकि सप्ताह की शुरुआत थोड़ी सामान्य रहेगी। पिता से परामर्श और आशीर्वाद लेना आपके लिए हितकर होगा। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ उदास हो सकते हैं। अफवाहों पर ज्यादा ध्यान न दें। अपने कार्यों को शांतिपूर्वक पूरा करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दांपत्य संबंधों में थोड़ी बहुत खींचतान हो सकती है।
सेहतः महिलाओं को माहवारी संबंधी परेशानियों को गंभीरत से लेना चाहिए। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। घर में शाम को कपूर से भगवान विष्णु की आरती करें।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Weekly Horoscope 23 june to 29 june: नए सप्ताह में मेष, सिंह समेत 3 राशियों बड़ा आर्थिक लाभ, करियर में सफलता, साप्ताहिक राशिफल में बाकी भी जानें भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो