scriptअलवर लोकसभा सीट से भंवर जितेन्द्र सिंह होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, पार्टी ने की घोषणा | Bhanwar Jitendra Singh Congress Candidate From Alwar Loksabha Seat | Patrika News
अलवर

अलवर लोकसभा सीट से भंवर जितेन्द्र सिंह होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, पार्टी ने की घोषणा

कांग्रेस पार्टी ने भंवर जितेन्द्र सिंह को अलवर लोकसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।

अलवरMar 28, 2019 / 11:57 pm

Hiren Joshi

Bhanwar Jitendra Singh Congress Candidate From Alwar Loksabha Seat

अलवर लोकसभा सीट से भंवर जितेन्द्र सिंह होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, पार्टी ने की घोषणा

अलवर. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को राजस्थान की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया। कांग्रेस ने इस सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने भंवर जितेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भंवर जितेन्द्र सिंह अलवर लोकसभा सीट से सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं।
तय माना जा रहा था जितेन्द्र सिंंह का नाम

अलवर लोकसभा सीट से जितेन्द्र सिंह का नाम लगभग तय था। जिले से कार्यकर्ताओं ने भी सर्व सम्मति से शीर्ष नेतृत्व को जितेन्द्र सिंह का नाम सौंपा था। अलवर लोकसभा सीट से जितेन्द्र सिंह के अलावा कोई भी कांग्रेसी नेता टिकट की दौड़ में नहीं था। अलवर सांसद डॉ. करण सिंह यादव भी कह चुके थे कि उम्मीदवार जितेन्द्र सिंह होंगे।
दो बार विधायक और एक बार सांसद रहे हैं जितेन्द्र सिंह

अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी 48 वर्षीय जितेन्द्र सिंह दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस शासनकाल में सिंह केन्द्रीय राज्य मंत्री भी रहे। सिंह 1998 में अलवर से विधानसभा का कांग्रेस से पहला चुनाव जीते। 2003 में दूसरी बार विधानसभा का अलवर से चुनाव कांग्रेस से जीते। वर्ष 2007 में एआईसीसी के सचिव बने। 2009 में लोकसभा के चुनाव में अलवर से कांग्रेस से सांसद बने। 2011 में पहली बार केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री इसी प्रकार 2012 में इन्हें गृह रक्षा राज्य मंत्री व युवा मामलात और खेल का स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया गया। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव अलवर से हार गए।

Hindi News/ Alwar / अलवर लोकसभा सीट से भंवर जितेन्द्र सिंह होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, पार्टी ने की घोषणा

ट्रेंडिंग वीडियो