scriptअजमेर में यह चल रहे हैं आगे, यह पीछे | Ajmer municipal cororation election | Patrika News
अजमेर

अजमेर में यह चल रहे हैं आगे, यह पीछे

नगर निगम चुनाव की मतगणना

अजमेरJan 31, 2021 / 09:42 am

Amit

बढ़त से भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न, छत्तीसगढ़ दफ्तर में बांटी मिठाईयां, फोड़े पटाखे

बढ़त से भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न, छत्तीसगढ़ दफ्तर में बांटी मिठाईयां, फोड़े पटाखे

अजमेर. नगरीय निकाय आम चुनाव के मतों की गणना रविवार सुबह 9 बजे से शुरू हो गई। अजमेर नगर निगम के लिए मतगणना राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज में होगी। यहां दो पारियों में मतगणना की व्यवस्था की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अजमेर जिले में नगर निकाय चुनाव के तहत जिले की 5 नगरीय निकाय क्षेत्रों नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़ तथा नगरपालिका सरवाड़, केकड़ी एवं बिजयनगर के मतों की गणना होगी। मतगणना स्थल पर मोबाइल, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
सुबह ९ बजे से शुरू होगी काउंटिंग
नगर निगम अजमेर के मतों की गणना की प्रथम पारी 9 बजे और दूसरी पारी 9.30 बजे आरम्भ हो गई। नगर निगम वार्ड सदस्यों के निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थी अपनी वार्ड संख्या के लिए निर्धारित गणन टेबल पर एक-एक अभिकर्ता तथा रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर एक गणन अभिकर्ता नियुक्त कर सकते हैं। गणना के लिए 8 मतगणना कक्ष निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में 10-10 मतगणना टेबल होंगी।
वार्ड नंबर 1 में भाजपा के सतीश बंसल 90 वोटों से आगे चल रहे हैं।
वार्ड नंबर 3 में भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा पाराशर 45 वोटों से आगे।
वार्ड नंबर 3 में निर्दलीय संध्या का बरा दूसरे नंबर पर चल रही है।
वार्ड नंबर 5 भाजपा के अजय वर्मा आगे चल रहे हैं।
वार्ड 4 में भाजपा के ज्ञानचंद सारस्वत से आगे।
वार्ड 13 में निर्दलीय मोहम्मद शाकिर आगे।
वार्ड 15 में नकुल खंडेलवाल जीते।
वार्ड नंबर 51 में भाजपा की ब्रिज लता करीब 100 वोटों से आगे।
वार्ड 53 में भाजपा के सत्यनारायण कोमल करीब 70 वोटों से आगे
वार्ड 55 में कांग्रेस के विनोद आसमानी आगे चल रहे हैं
वार्ड 61 में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी आगे चल रही है
वार्ड 64 में रिंकू रिंकू भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं
वार्ड 65 में कांग्रेस के 9 नौरत गुर्जर 200 वोटों से आगे
वार्ड 71 में रमेश सोनी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं

Hindi News / Ajmer / अजमेर में यह चल रहे हैं आगे, यह पीछे

ट्रेंडिंग वीडियो