सोशल मीडिया पर हाल ही भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी का अश्लील वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद राजनीतिक जगत में हड़कंप मच गया था। ये मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हो गई है। इस मामले में अब क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जाएगी। ताकि ये वीडियो किसने वायरल किया है। इसका पता चल जाएगा।
सिकंदराबाद निवासी भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी ने अपने अश्लील वीडियो वायरल होने पर दीनदयाल मंडल की महिला पदाधिकारी, एक पूर्व मंडल पदाधिकारी और संजय कुमार गुजर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला नेत्री ने आरोप लगाया है कि करीब तीन साल पहले वह आरोपी के सम्पर्क में थी। तब उन दोनों के बीच नजदीकियां अधिक बढ़ जाने पर उनके बीच न्यूड वीडियो कॉलिंग होने लगी थी। तभी उसने न्यूड वीडियो कॉलिंग की रिकॉर्डिंग कर ली। जिसके स्क्रीन शॉट और फोटो वीडियो वायरल किये गए हैं। ये सब राजनीतिक प्रतिद्वदिंता के चलते करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में महिला नेत्री द्वारा जिनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उन सभी के मोबाइल नंबरों के यूटीआर पुलिस ने मांगे हैं। ताकि उससे पता चल जाएगा कि किसके द्वारा अश्लील वीडियो वायरल किये गए हैं।