scriptAgra Jail : रिहाई से एक दिन पहले रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल तोमर ने जेल में दम तोड़ा, नहीं देख पाए घर | Agra jail Retired Lieutenant Colonel Tomar died in jail a day before his release | Patrika News
आगरा

Agra Jail : रिहाई से एक दिन पहले रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल तोमर ने जेल में दम तोड़ा, नहीं देख पाए घर

Agra Jail 2.39 करोड़ रुपये की फर्जीवाड़े के आरोपों में जेल गए थे रिटायर्ड कर्नल

आगराSep 11, 2024 / 11:32 am

Shivmani Tyagi

Agra jail

प्रतीकात्मक फोटो

( Agra Jail ) महीनों हिरासत में रहने के बाद बाद बुधवार को रिहाई होनी थी। मन में अरमान था घर जाने का अपनों से मिलने का लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। रिहाई से ठीक एक दिन ने पहले सांसों से साथ छोड़ दिया। हम बात कर रहे हैं आगरा जेल में बंद फुटवियर कंपनी के मालिक और रिटायर लेफ्निेंट कर्नल विजय तौमर की। रिहाई से एक दिन पहले ही इनकी संदिग्ध हालातों में मौत हो गई।

बुधवार को होनी थी ( Agra jail ) से रिहाई

फुटवियर कंपनी के मालिक रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तौमर की बुधवार को रिहाई होनी थी। रिहाई की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। परिजनों को बस अब उनके जेल से बाहर आने का इंतजार था कि अचानक जेल में ही उनकी तबीयत खराब हो गई। मंगलवार दोपहर को उन्हे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इसके कुछ ही देर बाद विजय तौमर के घर जेल से सूचना भेजी गई। परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रिटायर्ड कर्नल इस दुनिया में नहीं थे उनकी मौत हो चुकी थी। मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल इस मामले में जांच बैठा दी गई है।

सेना से रिटायर होने के बाद शुरू किया था जूतों का बिजनेस

सेना से रिटायर होने के बाद विजय तौमर ने जूते बनाने की फैक्ट्री लगाई थी। मूल रूप से मध्य प्रदेश के अंबाह के रहने वाले विजय तौमर यहां आगरा ( Agra ) में राजपुर चुंगी के पास रहते थे। इन धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। इसी वर्ष जुलाई माह में पुलिस ने इन्हे पुलिस ( UP Police ) ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था। अदालत ने इन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इनके खिलाफ धारा 409 के तहत जमानती वारंट था। आरोप था कि इन्होंने 2.39 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ( Agra Police ) ने इन्हीं आरोपों में विजय तौमर को गिरफ्तार किया था। अब उनकी बुधवार को जेल से रिहाई थी लेकिन इसी बीच उनकी मौत हो गई।

Hindi News/ Agra / Agra Jail : रिहाई से एक दिन पहले रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल तोमर ने जेल में दम तोड़ा, नहीं देख पाए घर

ट्रेंडिंग वीडियो