scriptHeavy Rain Alert : आगर मालवा में भारी बारिश की चेतावनी, बारिश के बीच यहां सड़क पर घूम रहा है मगरमच्छ, Video | Heavy Rain Alert warning in Agar Malwa crocodile roaming on bhojpur road see Video | Patrika News
अगार मालवा

Heavy Rain Alert : आगर मालवा में भारी बारिश की चेतावनी, बारिश के बीच यहां सड़क पर घूम रहा है मगरमच्छ, Video

Heavy Rain Alert : आगर मालवा जिले के लिए मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी। घर से नकते समय रहें सावधान। बाहर सड़क पर धूम रहां है मगरमच्छ। सामने आया वीडियो।

अगार मालवाJul 27, 2024 / 02:28 pm

Faiz

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert : मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बीते तीन दिन से मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है। हालात ये हैं कि सूबे के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच राजधानी भोपाल से 16 किलोमीटर दूर भोजपुर और उसी के साथ आगर मालवा जिले में शनिवार सुबह से ही झमाझम बारिश जारी है। बारिश के बीच भोजपुर में एक सड़क पर अचानक मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ को सड़क पर टहलता देख, राहगीर सकते में आ गए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राजधानी भोपाल समेत अधिकतर जिलों में शनिवार सुबह से झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश ने कई जिलों में जन जीवन ही अस्पत-व्यस्त कर दिया है। सूबे के आगर मालवा जिले में बीते तीन दिन से लगातार रुक रुककर बारिश हो रही है। शनिवार सुबह से ही जिलेभर में तेज बारिश हो रही है।

दिखने लगा चेतावनी का असर

मौसम विभाग की मानें तो जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद शुक्रवार रात से ही गरज चमक तेज हो गई थी और सुबह से यहां लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिले में इस साल अब तक मानसून अवधि में 352.5 एमएम औसत बारिश दर्ज हुई है। जिले की आगर तहसील में सबसे अधिक 486.7 एमएम और सबसे कम सुसनेर में 224 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
भोजपुर में सड़क पर घूमता दिखा मगरमच्छ

वहीं, राजधानी भोपाल में भी शनिवार तड़के से ही जिलेभर में झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है। जिले के अंतर्गत स्थित भोजपुर में पिछले 24 घंटों से तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश को लेकर किसान खुश हैं, क्योंकि अब वे धान लगाने का काम अच्छे से कर सकेंगे और उनकी फसल के लिए ये बारिश काफी फायदेमंद होगी। इसी बीच औबेदुल्लागंज के कुमड़ी गांव में बारिश के बीच एक सड़क पर मगरमच्छ देखा गया है। सड़क पर मगरमच्छ की सक्रीयता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Hindi News / Agar Malwa / Heavy Rain Alert : आगर मालवा में भारी बारिश की चेतावनी, बारिश के बीच यहां सड़क पर घूम रहा है मगरमच्छ, Video

ट्रेंडिंग वीडियो