scriptलंदन में बिजली जाने से 3 घंटे तक रुकी रही ट्रेन, अंधेरे में एक महिला के साथ हुई बदतमीज़ी | Woman harassed while stuck on London train for 3 hours during blackout | Patrika News
विदेश

लंदन में बिजली जाने से 3 घंटे तक रुकी रही ट्रेन, अंधेरे में एक महिला के साथ हुई बदतमीज़ी

London Train Blackout: लंदन में कुछ दिन पहले बिजली जाने से एक ट्रेन 3 घंटे के लिए बंद हो गई। इस दौरान करीब 2 घंटे तक ट्रेन और स्टेशन पर अंधेरा भी रहा। अंधेरे में एक महिला के साथ बदतमीज़ी का मामला सामने आया है।

Dec 11, 2023 / 10:46 am

Tanay Mishra

blackout_in_elizabeth_line_train.jpg

Elizabeth Line train in London

इंग्लैंड (England) के लंदन (London) में कुछ दिन पहले एक ऐसी घटना हुई जिससे कई लोगों को काफी परेशानी हुई। दरअसल गुरुवार की रात लंदन में एलिज़ाबेथ लाइन (Elizabeth Line) ट्रेन बिजली जाने की वजह से बंद हो गई और उसमें सफर कर रहे लोग उस ट्रेन में ही फंस गए। करीब 3 घंटे तक ट्रेन की बिजली नहीं आई और इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे सभी यात्रियों को करीब 2 घंटे तक अंधेरे में भी रहना पड़ा। स्टेशन पर भी इस दौरान अंधेरा ही रहा। अंधेरे के दौरान ही एक महिला के साथ बुरा बर्ताव हुआ।


अंधेरे में महिला के साथ बदतमीज़ी

ट्रेन में एक महिला के साथ बदतमीज़ी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को पश्चिमी लंदन के लैडब्रोक ग्रोव इलाके में ओवरहेड इलेक्ट्रिक केबल में खराबी आने से ट्रेन खराब हो गई और 2 घंटे तक पूरा अंधेरा रहा। अंधेरे में कई लोग स्टेशन पर जाकर बैठ गए और इस दौरान एक महिला के साथ बदतमीज़ी हुई और उसका शारीरिक उत्पीड़न भी।

गिरफ्तार हुआ आरोपी

स्टेशन पर महिला के साथ बदतमीज़ी होने पर स्टेशन पर हंगामा मच गया और पुलिस को बुला लिया गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

https://twitter.com/hashtag/ElizabethLine?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


बसों और टैक्सियों की नहीं हुई व्यवस्था

ट्रेन के बंद होने की वजह से परेशान लोगों को ट्रेन और बस की सुविधा भी देने की बात कही गई थी। पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इससे लोगों को परेशानी भी हुई।

यह भी पढ़ें

जेवियर मिलेई ने ली अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ

Hindi News/ world / लंदन में बिजली जाने से 3 घंटे तक रुकी रही ट्रेन, अंधेरे में एक महिला के साथ हुई बदतमीज़ी

ट्रेंडिंग वीडियो