scriptटाइटन पनडुब्बी हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोगों की कहानी, सभी थे एक से बढ़कर एक रईस, अरबों के मालिक | Titan Submarine Accident: Story of Five people who lost their lives, Hamish Harding, Paul-Henri, Shazada Dawood and SUleman, Stockton Rush | Patrika News
विदेश

टाइटन पनडुब्बी हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोगों की कहानी, सभी थे एक से बढ़कर एक रईस, अरबों के मालिक

Titan Submarine Accident: अटलाटिंक महासागर में टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने गए पनडुब्बी सवार पांचों लोगों की मौत हो गई। रविवार को पनडुब्बी के लापता होने के बाद से इनकी तलाश हो रही थी। हालांकि अभी इन पांचों के शव नहीं मिले हैं।
 

Jun 24, 2023 / 07:01 am

Prabhanshu Ranjan

टाइटन पनडुब्बी हादसे में जान गंवाने वाले पांचों लोगों की कहानी, सभी थे एक से बढ़कर एक रईस,

टाइटन पनडुब्बी हादसे में जान गंवाने वाले पांचों लोगों की कहानी, सभी थे एक से बढ़कर एक रईस,

Titan Submarine Accident: ब्रिटिश बिजनेसमैन हामिश हार्डिंग, पाकिस्तानी-ब्रिटिश कारोबारी शहजादा दाऊद, उनका बेटा सुलेमान, ओशनगेट कंपनी के CEO स्टॉकटॉन रश और फ्रांस के डाइवर पॉल-हेनरी… ये वो पांच लोग हैं, जिनकी समुद्र के अंदर मौत हो गई। ये सभी गए थे एक रोमांचक यात्रा का अनुभव लेने लेकिन इनके साथ जो हुआ उसे जानकर पूरी दुनिया को एक बड़ी सीख मिल गई। दरअसल ये पांचों लोग अटलाटिंक महासागर में दफन टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए गए थे। रविवार को ओशनगेट कंपनी की पनडुब्बी इन लोगों को लेकर 8 घंटे की रोमांचक यात्रा पर पानी में उतरी थी। लेकिन दो घंटे बाद ही यह पनडु्ब्बी लापता हो गई। फिर इस पनडुब्बी की तलाश शुरू हुई। गुरुवार देर रात इन पांचों की मौत की खबर सामने आई।



टाइटैनिक जहाज से 1600 मीटर दूर मिला लापता पनडुब्बी का मलबा

लापता हुई टाइटन पनडुब्बी का मलबा अटलांटिक महासागर में मिल गया है। ये टाइटैनिक जहाज के मलबे से 1600 दूर मिला है। पनडुब्बी 18 जून की शाम को पायलट समेत चार टूरिस्ट को लेकर टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई थी, लेकिन 1:45 घंटे बाद लापता हो गई थी। गुरुवार शाम अमरीकी कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने इन पांचों की मौत की पुष्टि की। हालांकि, इनके शव अब तक बरामद नहीं हुए हैं।

विस्फोट में पांचों लोगों की मौत की जताई जा रही आशंका

अमरीकी कोस्ट गार्ड के रिअर एडमिरल जॉन मॉगर ने कहा, ‘अटलांटिक महासागर में पनडुब्बी के मलबे को रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल से खोजा गया। संभव है कि इसमें विस्फोट हुआ हो। हालांकि, अभी यह बताना जल्दबाजी होगी कि विस्फोट कब हुआ। इस बारे में अभी बहुत से सवाल हैं, जिनके जवाब तलाशने हैं।’ इस हादसे में जिन पांच लोगों की मौत हुई, वो सभी एक से बढ़कर एक रईस थे। इनकी करोड़ों की संपति थी। आइए एक-एक जानते हैं इन पांचों के बारे में।


hamish_harding2.jpg


ब्रिटिश बिजनेसमैन हामिश हार्डिंग (Hamish Harding)

हामिश हार्डिंग संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले एक ब्रिटिश अरबपति व्यवसायी हैं। हार्डिंग इससे पहले भी समुद्र की गहराईयों में उतरा करते थे। उनके नाम पर कई साहसी अभियान दर्ज है।

हामिश हार्डिंग एक्शन ग्रुप के संस्थापक और विमान ब्रोकरेज कंपनी एक्शन एविएशन के अध्यक्ष थे। वह न केवल एक पायलट के रूप में आकाश में गए, बल्कि एक खोजकर्ता के रूप में समुद्र की गहराई में भी गए और यहां तक कि एक पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष में भी गए।

हार्डिंग की उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक 5 मार्च, 2021 को हुई, जब वह विक्टर वेस्कोवो के साथ मारियाना ट्रेंच के सबसे गहरे बिंदु, जिसे चैलेंजर डीप के नाम से जाना जाता है, तक उतरने में शामिल हो गए। उनकी दो सदस्यीय पनडुब्बी 36,000 फीट की गहराई तक पहुंच गई, जिसने समुद्र की पूरी गहराई पर सबसे अधिक लंबाई और समय बिताने के लिए दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।

2019 में हामिश हार्डिंग ने एविएटर्स के एक समूह की कमान संभाली, जिसमें अंतरिक्ष यात्री कर्नल टेरी विर्ट्स भी शामिल थे, और साथ में उन्होंने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनकी उपलब्धि में उत्तरी और दक्षिणी दोनों ध्रुवों के माध्यम से पृथ्वी के चारों ओर सफलतापूर्वक यात्रा पूरी करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करना शामिल था।

हार्डिंग ने दक्षिणी ध्रुव की कई यात्राएं की थी। उन्हें 2016 में चंद्रमा पर चलने वाले दूसरे व्यक्ति बज़ एल्ड्रिन के साथ जाने का सौभाग्य भी मिला था। 58 वर्षीय हार्डिंग ने लिंडा हार्डिंग से शादी की है। हार्डिंग के दो बच्चे हैं। उनकी दर्दनाक मौत के बाद उनके परिवार और चाहने वालों में शोक की लहर है।

paul_henri.jpg


फ्रांस के ड्राइवर पॉल-हेनरी (Paul-Henri)

फ्रांस के ड्राइवर पॉल-हेनरी नार्जियोलेट का जन्म शैमॉनिक्स में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपना बचपन अपने माता-पिता के साथ अफ्रीका में बिताया। उन्होंने 20 वर्षों से अधिक समय तक फ्रांसीसी नौसेना में सेवा की और कमांडर के पद तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गहरी पनडुब्बियों में विशेषज्ञता हासिल की और 1987 में पहली टाइटैनिक रिकवरी परियोजना का संचालन किया।

हेनरी ने आरएमएस टाइटैनिक की पानी के भीतर जांच का निरीक्षण किया। जहाज पर, वह कई फिल्मों और वृत्तचित्रों में भी दिखाई दिए हैं। अपने एक वृत्तचित्र में, उन्होंने कहा कि यदि खोजकर्ता दुर्घटनास्थल पर फंसे रहे तो जमा देने वाला तापमान सबसे खतरनाक खतरों में से एक होगा। उन्होंने टाइटैनिक के मलबे वाली जगह पर 35 से अधिक गोता लगाए, जिनमें सबसे हालिया गोता भी शामिल है, और उन्हें जहाज अध्ययन विशेषज्ञ माना जाता है।


shazada_dawood_and_suleman.jpg


पाकिस्तानी कारोबारी शहजादा दाऊद, उनका बेटा सुलेमान (Shazada Dawood and Suleman)

शहजादा पाकिस्तानी कंग्लोमरेट एन्ग्रो कॉर्पोरेशन के वाइसचेयरमैन थे। ये कंपनी फर्टिलाइजर्स बनाती है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शहजादा अपनी पत्नी क्रिस्टीन और बच्चों अलीना और सुलेमान के साथ साउथ वेस्ट लंदन में रहते हैं।

शहजादा अपने परिवार द्वारा शुरू किए गए नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन दाऊद फाउंडेशन के लिए काम करते हैं, इसके साथ ही वो कैलिफोर्निया के रिसर्च ऑर्गनाइजेशन SETI इंस्टिट्यूट के लिए भी काम करते हैं। एक स्टेटमेंट में दाऊद फैमिली ने कहा है कि उन्हें अलग-अलग तरह के नैचुरल हैबिटेट को एक्स्लोर करने का शौक था।

शहजादा के बेटे सुलेमान ने हाल ही में अपने स्कूल की पढ़ाई खत्म की है। उन्हें लेकर उनके परिवार ने कहा कि वो साइंस फिक्शन का बहुत बड़ा फैन है और उसे रूबिक्स क्यूब सॉल्व करने और वॉलीबॉल खेलने में मज़ा आता है। सुलेमान की उम्र मात्र 19 साल थी। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में शहजादा की नेटवर्थ करीब 350 मिलियन डॉलर बताई गई। जो भारतीय रुपयों में करीब 2868 करोड़ रुपये से ज्यादा है।


stockton_rush.jpg


ओशनगेट कंपनी के CEO स्टॉकटॉन रश

स्टॉकटन रश उस पनडुब्बी के मालिक थे, जिसमें सवार होकर ये सभी लोग टाइटैनिक का मलबा देखने गए थे। स्टॉकटॉन रश ओशनगेट एक्सपीडिशन के मुख्य कार्यकारी हैं, जो कंपनी वाणिज्यिक परियोजनाओं, वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्वेषण के लिए सबमर्सिबल सेवाएं प्रदान करती है।

रश ओशनगेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापक (2009) थे, वह कंपनी की वित्तीय और इंजीनियरिंग रणनीतियों की देखरेख करते थे। रश पनडुब्बी के पायलट भी थे। उन्होंने इसके निर्माण में भी महती भूमिका निभाई थी। हालांकि 2021 में उनके द्वारा बनाई गई पनडुब्बी फेल हो गई थी। फिर कुछ संशोधनों के बाद 2022 में उन्होंने दूसरी पनडुब्बी बनाई। अब 2023 में टाइटन पनडुब्बी हादसे में चार अन्य यात्रियों के साथ इनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – टाइटैनिक का मलबा देखने गया पनडूब्बी लापता, अरबपति सहित 5 लोग लापता, पूरी कहानी

 
https://twitter.com/hashtag/ShahzadaDawood?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ world / टाइटन पनडुब्बी हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोगों की कहानी, सभी थे एक से बढ़कर एक रईस, अरबों के मालिक

ट्रेंडिंग वीडियो