scriptथाईलैंड की पटाखा फैक्ट्री में जोर का धमाका, 23 लोगों की मौत | Thailand firework factory blast killed 23 people | Patrika News
विदेश

थाईलैंड की पटाखा फैक्ट्री में जोर का धमाका, 23 लोगों की मौत

Blast In Thailand Firecracker Factory: थाईलैंड में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोर का धमाका हो गया। इस हादसे में 23 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

Jan 18, 2024 / 12:25 pm

Tanay Mishra

thailand_firecracker_factory_blast.jpg

Thailand firecracker factory blast

थाईलैंड (Thailand) में बुधवार को एक भीषण हादसा हो गया। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) से लगभग 60 मील दूर सुफान बुरी (Suphan Buri) प्रांत में एक पटाखा फैक्ट्री में जोर का धमाका हो गया। जानकारी के अनुसार जिस पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ, वह अवैध थी और बिना लाइसेंस के चल रही थी। धमाका काफी जोर से हुआ जिसकी आवाज़ आसपास भी सुनाई दी।


23 लोगों की मौत

थाईलैंड में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 23 लोगों की मौत हो गई। बचावकर्मियों के अनुसार धमाका इतना भीषण था कि कोई भी ज़िंदा नहीं बचा।

https://twitter.com/hashtag/Thailand?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


जांच हुई शुरू

थाईलैंड में पटाखा फैक्ट्री में धमाका किस वजह से हुआ, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस की जांच शुरू हो गई है। पुलिस की जांच में ही इस पटाखा फैक्ट्री के अवैध होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान ने लिया बदला, ईरान के अंदर घुसकर किए हमले

Hindi News/ world / थाईलैंड की पटाखा फैक्ट्री में जोर का धमाका, 23 लोगों की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो