scriptमाली में बाढ़ ने बरपाया कहर, 177 लोगों की मौत | Mali Floods: 177 people killed | Patrika News
विदेश

माली में बाढ़ ने बरपाया कहर, 177 लोगों की मौत

Mali Floods: माली में बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। देश में आई बाढ़ से लोगों का बुरा हाल हो गया है।

नई दिल्लीOct 12, 2024 / 02:07 pm

Tanay Mishra

Flood in Mali

Flood in Mali

इस साल कई देशों में बारिश ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए। कई देशों में काफी ज़्यादा बारिश हुई, जिसकी वजह से वहाँ बाढ़ आ गई। बाढ़ ने कई देशों में कहर बरपाया, जिनमें माली (Mali) भी शामिल है। अफ्रीकी देश माली में बारिश के इस सीज़न में काफी बारिश हुई, इस वजह से आई बाढ़ ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। लेकिन अभी भी लोगों को राहत नहीं मिली है, क्योंकि देश के कई हिस्सों में अभी भी मूसलाधार बारिश जारी है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

177 लोगों की मौत

माली में इस साल बारिश का मौसम शुरू होने के बाद से अब तक बाढ़ की वजह से कई 177 लोगों की मौत हो गई है। देश में संकट और आपदा प्रबंधन के लिए बनी अंतर-मंत्रालयी समिति ने शुक्रवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी।

खतरा अभी टला नहीं

माली में बाढ़ की वजह से खतरा अभी टला नहीं है। देश के कई हिस्सों में अभी भी तेज़ बारिश हो रही है और इस वजह से नदियाँ उफान पर हैं।

हुआ काफी नुकसान

माली में संकट और आपदा प्रबंधन के लिए बनी अंतर-मंत्रालयी समिति के अनुसार इस साल बाढ़ की 656 घटनाएं दर्ज की गईं, जिसके चलते 148 लोग घायल हुए और 37,999 घर ढह गए। साथ ही करीब 2,64,646 लोग देश में आई बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं।

स्कूलों पर भी असर

जानकारी के अनुसार माली में 128 पब्लिक स्कूलों पर वर्तमान में बाढ़ पीड़ित रह रहे हैं। वहीं 167 स्कूल जलमग्न हैं और 256 तो ढह गए हैं। माली में स्कूल वर्ष की शुरुआत को 1 अक्टूबर से 4 नवंबर तक के लिए विलंबित कर दिया गया है।

लोगों को दी गई सलाह

माली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बाढ़ संभावित इलाकों को खाली करने, अवरुद्ध जलमार्गों को साफ करने, बाढ़ वाली सड़कों पर जाने से बचने, उफान पर आई नदियों से दूर रहने और आवश्यकता न होने पर घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें

रूस ने एक ही रात में मार गिराए 92 यूक्रेनी ड्रोन

Hindi News / world / माली में बाढ़ ने बरपाया कहर, 177 लोगों की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो