scriptइंडोनेशिया के साउथर्न सुमात्रा में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.9 की रही तीव्रता | Magnitude of 4.9 earthquake shakes Southern Sumatra in Indonesia | Patrika News
विदेश

इंडोनेशिया के साउथर्न सुमात्रा में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.9 की रही तीव्रता

Earthquake In Southern Sumatra: दुनियाभर में अलग-अलग हिस्सों में पिछले करीब एक साल में भूकंप के मामले काफी बढ़े हैं। आज ही भूकंप का एक और मामला देखने को मिला। यह मामला इंडोनेशिया के साउथर्न सुमात्रा में देखने को मिला।

Jun 12, 2023 / 05:23 pm

Tanay Mishra

earthquake-scale.jpg

Earthquake in Indonesia

दुनियाभर में पिछले कुछ महीनों में भूकंप के मामलों में इजाफा जगजाहिर है और किसी से भी छिपा नहीं है। आज भूकंप का एक और मामला देखने को मिला है। आज इंडोनेशिया (Indonesia) के साउथर्न सुमात्रा (Southern Sumatra) में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.9 रही। भूकंप लोकल समयानुसार आज सोमवार, 12 जून सुबह करीब 9 बजकर 8 मिनट (भारतीय समयानुसार आज, दोपहर 2 बजकर 38 मिनट) पर आया। अमेरिका (United States Of America) के यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडोनेशिया के साउथर्न सुमात्रा में आज आए इस भूकंप की गहराई करीब 73 किलोमीटर रही।

https://twitter.com/hashtag/earthquake?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अमरीका में ज़बरदस्त दीवानगी! न्यू जर्सी रेस्टोरेंट ने की ‘मोदी जी थाली’ की शुरुआत



नुकसान की रिपोर्ट नहीं

जानकारी के अनुसार साउथर्न सुमात्रा में आज आए इस भूकंप से नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। हालांकि भूकंप के झटके से लोग डर ज़रूर गए, पर नुकसान नहीं हुआ।

तीन दिन में दूसरा भूकंप

साउथर्न सुमात्रा में आज आया भूकंप तीन दिन में दूसरा भूकंप है। इससे पहले 10 जून को साउथर्न सुमात्रा में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

कर्ज़ और महंगाई के बोझ तले दबे पाकिस्तान को मिली कुछ राहत! चीन के कहने पर रूस ने शुरू की कच्चे तेल की सप्लाई

Hindi News / world / इंडोनेशिया के साउथर्न सुमात्रा में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.9 की रही तीव्रता

ट्रेंडिंग वीडियो