scriptIndia: दुनिया में 2-2 ‘भारत’, जानिए कहां है ये दूसरा इंडिया?  | Italy called as India of Eurpoe and World second Bharat | Patrika News
विदेश

India: दुनिया में 2-2 ‘भारत’, जानिए कहां है ये दूसरा इंडिया? 

India of Europe: दुनिया के इस दूसरे भारत में ‘हिमालय’ भी है और ‘गंगा’ भी अपने शीतल जल से इसकी धरती पवित्र कर रही हैं।

नई दिल्लीAug 24, 2024 / 03:52 pm

Jyoti Sharma

India Italy

India Italy

India of Europe: इस धरती पर सिर्फ एक ही भारत है। जो एशिया महाद्वीप में स्थित है। यहां की धरती को मां गंगा अपने जल से पवित्र करती हैं। इस धरती पर भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। भारत की संस्कृति, धर्म, परंपरा, वैदिक शिक्षा का पूरी दुनिया लोहा मानती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में एशिया (Asia) में स्थित भारत सिर्फ एक ही भारत नहीं है। चौंक गए ना…बिल्कुल सही पढ़ा आपने, यानी इस दुनिया में एक और भारत स्थित है। लेकिन वो एशिया में नहीं बल्कि यूरोप महाद्वीप में है। ये दूसरा भारत कौन है और क्यों इसे दूसरा भारत कहा जाता है, ये हम आपको बता रहे हैं।

ये है यूरोप का भारत 

दरअसल यूरोपीय महाद्वीप में स्थित देश इटली (Italy) को यूरोप का भारत और दुनिया का दूसरा भारत नाम से संबोधित किया जाता है। इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई वजह हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एशिया के भारत में जैसे गंगा नदी बहती हैं, वैसे ही इटली में भी ‘गंगा’ बहती हैं। 
दरअसल इटली और भारत अपने सामाजिक, पारंपरिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक संदर्भ के लिए फेमस हैं। इसलिए इसे यूरोप का भारत कहा जाता है। 

क्या-क्या हैं समानताएं 

इटली और भारत, दोनों देशों की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहर और खानपान के लिए प्रसिद्ध है। दोनों देशों में इटली का भोजन जैसे पिज्जा और पास्ता बेहद पसंद किया जाता है। इटली में आल्प्स पर्वत है जिसे भारत के हिमालय की संज्ञा दी जाती है। इसके अलावा यहां पर एक नदी बहती है जिसका नाम पो नदी है। इस नदी के साथ यहां के लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई हैं। दरअसल पो नदी (Po River) इटली की सबसे लंबी नदी है। ये नदी इटली के अल्प्स पर्वत से निकलती है उत्तरी इटली होते हुए अड्रियाटिक सागर में गिरती है। इसकी कुल लंबाई लगभग 652 किलोमीटर (405 मील) है। 
पो नदी इटली के कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भी काफी अहम मानी जाती है। इसका पानी सिंचाई के लिए तो इस्तेमाल किया ही जाता है। ये नदी जहां बहती है उसे पो घाटी कहते हैं। इस घाटी में चावल, गेहूं, मक्का, और अंगूर की खेती प्होती है। इसके अलावा इस पो नदी का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। दरअसल ये नदी कई प्राचीन शहरों, जैसे कि ट्यूरिन, फेरारा, और पियासेंज़ा से होकर गुजरती है। इसी खासियत के कारण इसे इटली की गंगा भी कहा जाता है।
सिर्फ यही नहीं दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज में काफी समानता हैं। भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में 3 रंगों की पट्टी है, केसरिया, सफेद और हरा। वहीं इटली के राष्ट्रीय ध्वज में भी इन्हीं तीन रंगों की पट्टियां हैं। बस ये पट्टियां भारत के ध्वज से विपरीत लाइन में हैं।

Hindi News/ world / India: दुनिया में 2-2 ‘भारत’, जानिए कहां है ये दूसरा इंडिया? 

ट्रेंडिंग वीडियो