scriptटोंगा में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 की तीव्रता | Earthquake of magnitude 5.4 shakes Tonga | Patrika News
विदेश

टोंगा में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 की तीव्रता

Earthquake In Tonga: दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामलों के बीच आज टोंगा में भूकंप आया है।

Dec 23, 2023 / 12:13 pm

Tanay Mishra

earthquake-scale.jpg

Earthquake on Easter Island

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा हुआ है। दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप टोंगा (Tonga) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 रही। यह भूकंप टोंगा के हीहिफू (Hihifo) से करीब 104 किलोमीटर नॉर्थर्न नॉर्थईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, शनिवार, 23 दिसंबर को जल्द सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी टोंगा में आए इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार टोंगा में आए इस भूकंप की गहराई 35 किलोमीटर रही।

https://twitter.com/WorldEQLocator/status/1738343260685557764?ref_src=twsrc%5Etfw


नहीं हुआ नुकसान

टोंगा में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि इस वजह से प्रभावित क्षेत्र में लोगों को झटका ज़रूर महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप, 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप और पिछले महीने 3 नवंबर को नेपाल (Nepal) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। वहीं चीन में 18 दिसंबर की रात आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ चीन की बड़ी और चौंका देने वाली योजना का खुलासा, परमाणु परिक्षण की कर रहा है तैयारी

Hindi News/ world / टोंगा में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 की तीव्रता

ट्रेंडिंग वीडियो