scriptऑस्ट्रेलिया में कोरोना विस्फोट, क्रूज पर 800 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप, बीच में ही रोका गया जहाज | Australian cruise ship docks in Sydney as 800 passengers on board test Covid positive | Patrika News
विदेश

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना विस्फोट, क्रूज पर 800 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप, बीच में ही रोका गया जहाज

अगर आप किसी क्रूज पर हॉलिडे ट्रिप पर जा रहे हैं और आपको पता चलता है कि आपके साथ मौजूद अधिकांश लोग कोरोना संक्रमित हैं तो क्या होगा? आपकी हॉलिडे ट्रिप की सारी खुशियां एक पल में काफूर हो जाएंगी। ऐसा ही कुछ हुआ मेजेस्टिक प्रिंसेस क्रूज जहाज के साथ। जाने क्या है पूरा मामला।

Nov 12, 2022 / 04:48 pm

Archana Keshri

Australian cruise ship docks in Sydney as 800 passengers on board test Covid positive

Australian cruise ship docks in Sydney as 800 passengers on board test Covid positive

एक हॉलिडे क्रूज में 800 यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जहाज को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में डॉक किया है। न्यूजीलैंड से रवाना होकर सर्कुलर क्वे पर पहुंचे मेजेस्टिक प्रिंसेस क्रूज जहाज पर लगभग 4,600 यात्री और चालक दल सवार थे। क्रूज ऑपरेटर कार्निवल ऑस्ट्रैलिया के अध्यक्ष मारगुएरिट फिट्जगेराल्ड के अनुसार ये यात्रा 12 दिनों की थी जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली है। वहीं, इतनी बड़ी ख्या में कोरोना संक्रमण केस सामने आने के बाद क्रूज पर हड़कंप मच गया।
 


इस खबर की जानकारी जैसे ही अधिकारियों को मिली जहाज के परिचालन को रोक दिया गया। मारगुएरिट फिट्जगेराल्ड ने कहा है कि सभी मामले हल्के लक्षण वाले या बिना लक्षण वाले थे। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलिया में कोरोना मामलों की इस स्थिति को टियर-3 स्तर का बताया है जो हाई लेवल के ट्रांसमिशन का संकेत देता है।
 


गृह मामलों के मंत्री क्लेयर ओ’नील ने शनिवार (12 नवंबर) को जनता को आश्वस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने रूबी प्रिंसेस की घटना को देखते हुए एक नियमित प्रोटोकॉल बनाया है और न्यू साउथ वेल्स यह सुनिश्चित करेगा कि मेजेस्टिक प्रिंसेस क्रूज जहाज से यात्रियों को कैसे और किस आधार पर बाहर निकाला जाए।
 


इस घटना ने एक बार फिर पुरानी यादें ताजा कर दी है। बता दें कि हल्क लक्षणों वाले मामले ज्यादा है। जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2020 की शुरूआत में भी इसी कपंनी के रूबी प्रिंसेस क्रूज शिप में लगभग 900 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसमें लगभग 28 लोगों की मौत हो गई थी।
 


एजेंसियां यात्रियों और चालक दल के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए जहाज के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। वहीं, कंपनी के अध्यक्ष मारगुएरिट फिट्जगेराल्ड ने मीडिया को बताया कि ऑस्ट्रेलिया में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए ये हालात चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

कंबोडिया में गरजेंगे भारत के बाघ, दोनों देशों ने इन चार सहमति पत्रों पर किए हस्ताक्षर

Hindi News / world / ऑस्ट्रेलिया में कोरोना विस्फोट, क्रूज पर 800 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप, बीच में ही रोका गया जहाज

ट्रेंडिंग वीडियो