scriptइस मंदिर के पीछे बना है नरक का दरवाज़ा, देवता की जहरीली सांसें ले लेती हैं लोगों की जान! | turkey gate to hell pamukkale hierapolis | Patrika News
अजब गजब

इस मंदिर के पीछे बना है नरक का दरवाज़ा, देवता की जहरीली सांसें ले लेती हैं लोगों की जान!

यहां के स्थानीय लोगों का दावा है कि जो एक बार इस दरवाज़े में प्रवेश करता है वो कभी वापस नहीं आता। इस मंदिर में पिछले कई सालों से लगातार रहस्यमयी मौतें हो रही हैं।

Dec 01, 2018 / 12:48 pm

Priya Singh

turkey gate to hell pamukkale hierapolis

इस मंदिर के पीछे बना है नरक का दरवाज़ा, देवता की जहरीली सांसें ले लेती हैं लोगों की जान!

नई दिल्ली। अगर किसी को स्वर्ग के अस्तित्व में होने की बात पर यकीन है तो उसे यह भी जानने की उत्सुकता होगी कि नरक जैसी जगह है कि नहीं। दुनिया के सभी धर्म में स्वर्ग और नरक का ज़िक्र है। स्वर्ग का मतलब वह स्थान जहां अच्छी आत्माएं जाती हैं और नरक वह स्थान जहां मृत्यु के बाद बुरी आत्माएं जाती हैं। कहा जाता है कि पापी व्यक्ति को नर्क में यातनाएं भोगने के लिए भेज दिया जाता है और पुण्यात्माओं को स्वर्ग में सुख भोगने के लिए भेज दिया जाता है। हम आपको आज जिस मंदिर के बारे में बता रहे हैं उसे नर्क का दरवाजा कहा जाता है। यहां के स्थानीय लोगों का दावा है कि जो एक बार इस दरवाज़े में प्रवेश करता है वो कभी वापस नहीं आता। इस मंदिर में पिछले कई सालों से लगातार रहस्यमयी मौतें हो रही हैं। ऐसा सिर्फ इंसानों के साथ नहीं होता कहते हैं नरक के द्वार के इस प्रकोप से पशु-पक्षी भी नहीं बचते।

gate to hell

सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि इस मंदिर के संपर्क में आते ही पशु-पक्षी तक मर जाते थे। आज भी पक्षी और सांड़ इस दवार में घुसने के बाद जिंदा बाहर नहीं आ पाते। यह जगह प्राचीन ग्रीक रोमन साम्राज्य के हीरापोलिस शहर में है। जो वर्तमान में यह शहर दक्षिण पश्चिम टर्की के पमुक्कल शहर के नाम से जाना जाता है। बता दें कि, प्लूटो देवता के नाम पर जानवरों को मरने के लिए इस गुफा में डाल दिया जाता था और लोग इन जानवरों के मरने का तमाशा देखते थे। यहां के लोगों का दावा है कि लोगों और जानवरों की मौतें यूनानी देवता की जहरीली सांसों की वजह से हो रही है। यहां धार्मिक क्रियाकलापों के नाम पर जानवरों को मरने के लिए डाल दिया जाता था। इस क्रिया को प्लूटोनियम कहा जाता था।हालांकि अब वैज्ञानिकों ने इसकी खोज कर ली है और उसके बाद यहां हो रही मौतों के पीछे की गुत्थी सुलझा ली गई है। उनका कहना था कि इसके पीछे मंदिर के नीचे से लगातार रिसकर बाहर निकल रही कार्बन डाई ऑक्साइड गैस है।

Hindi News/ Ajab Gajab / इस मंदिर के पीछे बना है नरक का दरवाज़ा, देवता की जहरीली सांसें ले लेती हैं लोगों की जान!

ट्रेंडिंग वीडियो