scriptभारत में है एक रहस्य्मयी गुफा, दूसरे छोर का किसी को नहीं पता | Mysterious cave in India, no one knows its end | Patrika News
अजब गजब

भारत में है एक रहस्य्मयी गुफा, दूसरे छोर का किसी को नहीं पता

भारत में एक ऐसी गुफा है जो काफी रहस्यमयी है। क्यों है यह गुफा रहस्यमयी? आइए जानते हैं।

Dec 19, 2022 / 01:44 pm

Tanay Mishra

mysterious_cave.jpg

Mysterious Cave

दुनियाभर में ऐसी कई जगहें होती हैं जो काफी रहस्यमयी होती हैं। इन जगहों के रहस्य के बारे में सुनकर हैरानी भी होती। कई बार तो ये बातें सिर्फ कहानियाँ ही लगती हैं और इन पर भरोसा करना भी मुश्किल होता है। इस तरह के रहस्यों को सुलझाने में दुनियाभर के वैज्ञानिक जुटे हैं। कई रहस्यों को सुलझा लिया गया है तो कई रहस्य अभी भी रहस्य ही हैं। इन्हीं में से एक रहस्य है भारत की एक गुफा, जिसके रहस्य को आज तक कोई सुलझा नहीं सका है।


कहाँ है यह रहस्यमयी गुफा?

भारत (India) की यह रहस्यमयी गुफा बिहार (Bihar) में स्थित है। बिहार के मुंगेर (Munger) जिले में स्थित यह गुफा काफी रहस्यमयी है।

यह भी पढ़ें

Swiggy Instamart पर लोग सर्च कर रहे अंडरवियर, पेट्रोल! लेकिन सबसे ज्यादा सर्च किया गया..

क्या है इस गुफा का रहस्य?

बिहार के मुंगेर में स्थित इस गुफा का अजीब रहस्य है। लोगों के अनुसार इस गुफा में घुसने का तो रास्ता है, पर इसका दूसरा छोर नहीं है। कई लोगों ने इस गुफा के दूसरे छोर को ढूंढने की कोशिश की है, पर आज तक कोई भी इस काम में सफल नहीं हो पाया है।

mysterious_cave_in_bihar.jpg


कितनी पुरानी है गुफा?

रिपोर्ट के अनुसार बिहार के मुंगेर में स्थित यह गुफा करीब 262 साल पुरानी है। इस इलाके के आस-पास रहने वाले लोगों ने भी इसकी पुष्टि की है।

क्या है इस रहस्यमयी गुफा का इतिहास?

इस रहस्यमयी गुफा के इतिहास की बात की जाए, तो इसका निर्माण नवाब मीर कासिम ने करवाया था। मीर कासिम ईस्ट इंडिया कंपनी के समय का नवाब था और 1760 में भारत आया था। इसी साल उसने गंगा नदी के कष्टहरणी घाट के किनारे इस गुफा का निर्माण करवाया था। इस गुफा का निर्माण रहस्यमयी ढंग से करवाया गया था, जिसका दूसरा छोर बनवाया गया या नहीं, आज तक इस बारे में पता नहीं चला। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि मीर कासिम ने इस गुफा का निर्माण अंग्रेज़ों से अपनी सुरक्षा के लिए करवाया था।

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड के इस गाँव में आती है एक अजीब आवाज़, लोगों में डर का माहौल

Hindi News/ Ajab Gajab / भारत में है एक रहस्य्मयी गुफा, दूसरे छोर का किसी को नहीं पता

ट्रेंडिंग वीडियो