scriptब्रेकअप से दिल की बत्ती बुझेगी नहीं बल्कि जलेगी, महिला ने बनाया अनोखा बल्ब | A Japanese YouTuber Invented Bulb, which will light up on break up | Patrika News
अजब गजब

ब्रेकअप से दिल की बत्ती बुझेगी नहीं बल्कि जलेगी, महिला ने बनाया अनोखा बल्ब

Japanese Youtuber invented unique bulb : जापान की यूटूबर मारिना फुजिवारा ने किया अनोखा आविष्कार
महिला इस खोज के जरिए जीवन में सकारात्मक रवैया रखने का संदेश देना चाहती है

Dec 28, 2019 / 02:25 pm

Soma Roy

Japanese Youtuber invented unique bulb

Japanese Youtuber invented unique bulb

नई दिल्ली। आजकल सोशल मीडिया के दौर में सब कुछ इंटरनेट पर आ गया है। यहां तक कि प्यार के कसीदे भी इसी पर पढ़े जाते हैं। मगर इस फास्ट फॉरवर्ड लाइफ में कपल्स के ब्रेकअप भी तेजी से होते हैं। रिश्ता टूटते (break up) ही लोगों के दिलों की बत्ती बुझ जाती है। मगर अब आशिकों के दिल की बत्ती बुझने की जगह जल उठेगी। ऐसा हम नहीं बल्कि एक अनोखा आविष्कार करने वाली महिला कर रही है।
इंटरनेट पर वायरल हुई नीली आंख वाली शेरनी, सच्चाई जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

दरअसल जापान की यूटूबर(female youtuber) मारिना फुजिवारा ने एक अनोखा आविष्कार किया है। जिसमें उन्होंने एक ऐसा बल्ब बनाया है जो न तो बिजली से जलता है और न ही एनर्जी के किसी दूसरे सोर्स से, यह बल्ब तभी जलता है जब कोई कपल सोशल मीडिया पर ब्रेकअप करता है। महिला को ये अजीब आइडिया (unique idea) आया और उसने एक ऐसे बल्ब का आविष्कार कर दिया, जो सोशल मीडिया पर किसी का ब्रेकअप होने पर जल उठता है।
udas.jpeg
इस आविष्कार के जरिए मारिना फुजिवारा ने दुनिया को यह संदेश देने की कोशिश की है ब्रेकअप के बाद आप निराशा के अंधेरे में न डूबे। आपके लिए रिलेशनशिप की संभावनाएं अभी खत्म नहीं हुई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, यह बल्ब उन लोगों के लिए खास तौर पर बनाया गया है, जो खास मौके पर सिंगल रहने को मजबूर होते हैं। ये बल्ब उन्हें कुछ मानसिक राहत दे सकता है।
https://twitter.com/togenkyoo/status/1206543114510323712?ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ Ajab Gajab / ब्रेकअप से दिल की बत्ती बुझेगी नहीं बल्कि जलेगी, महिला ने बनाया अनोखा बल्ब

ट्रेंडिंग वीडियो