IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटों का Yellow Alert, आ रहा भयानक पश्चिमी विक्षोभ
Yellow Alert Issue: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। IMD ने कुछ घंटे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में Yellow Alert जारी किया है। अगले 48 घंटे के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा अगले 48 घंटों में भयानक पश्चिमी विक्षोभ भी आने वाला है, जो भयानक सर्दी लेकर आएगा। इसे वाराणसी मंडल भी प्रभावित होने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटों का Yellow Alert, आ रहा भयानक पश्चिमी विक्षोभ
IMD Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में तब्दीली का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 दिसंबर दोपहर एक बजे के बाद से 21 दिसंबर तक Yellow Alert जारी किया है। इसके अलावा 22 दिसंबर को एक भयानक पश्चिमी विक्षोभ के आने का भी पूर्वानुमान है जो वाराणसी मंडल सहित आस-पास के जिलों और पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश करवा सकता है। फिलहाल IMD ने सभी जिलों को Yellow Alert की चेतावनी जारी की है।
IMD ने जारी की कोहरे का Yellow Alert भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए घने कोहरे का Forecast जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले में IMD के अनुसार 21 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। Yellow Alert में दृश्यता 50 से 120 मीटर की होना का पूर्वानुमान है। ऐसे में हाइवे पर चलने वाले वाहनों और रात में सफर करने वाले लोगों को रात में बहुत जरूरी न हो तो सफर न करने की चेतावनी जारी की गई है।
आ रहा Western Disturbance, होगी बारिश? IMD के अनुसार 22 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इसका असर राजस्थान के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा और एक बार फिर बारिश होने का पूर्वानुमान है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में एक बार फिर बारिश का मौसम लौट सकता है। IMD के अनुसार यह नया पश्चिमी विक्षोभ ताकतवर होगा।
यह भी पढ़ें: UP Weather Update: ठंड से कांप रहे लोग, अगले 72 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ ढाएगा कहर, बरसेंगे बादल?वाराणसी मंडल में अभी का तापमान वाराणसी मंडल के जिलों में रात में पारा लुढ़क जा रहा है, जिससे सर्दी बढ़ रही है और लोगों को कांपने और अलाव का सहारा लेने पर मजबूर है। वाराणसी में रात में 9 बजे 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है और हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। जौनपुर में भी 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है और हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। वहीं गाजीपुर और चंदौली में 13 डिग्री तापमान के साथ 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं। रात में यह पारा लुढ़क के 8 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान है।
Hindi News/ Varanasi / IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटों का Yellow Alert, आ रहा भयानक पश्चिमी विक्षोभ